नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship (Amendment) Bill) सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा. बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. सोमवार से बुधवार तक के लिए यह व्हिप है. सांसदों से दोनों सदनों में मौजूद रहने के लिए कहा गया है. केंद्रीय गृह मंत्री लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पेश करेंगे. इस बिल को लेकर लोकसभा में जोरदार बहस होने के आसार हैं. वहीं, कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (Karnataka Bypolls) की मतगणना जारी है .शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है. हिरेकिरेरू, अथानी, गोकक सीट से बीजेपी आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस को अभी 9 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है. बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की भाजपा (BJP) सरकार के लिए इन उपचुनावों के परिणाम बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को 223 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 7 सीटें चाहिए. जुलाई में कांग्रेस-जेडीएस (Congress-JDS) के कुल 17 विधायकों के इस्तीफे के कारण एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) की गठबंधन सरकार गिर गई थी.
नागरिकता संशोधन बिल : मुस्लिमों पर भी खुले मन से विचार करेंगे लेकिन धार्मिक आधार पर लाभ नहीं, अमित शाह के भाषण की 7 बड़ी बातें
गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पेश कर दिया है. विधेयक को पेश किये जाने के विरोध में 82 मत पड़े, वहीं समर्थन में 293 मत पड़े. अमित शाह ने कहा कि इस बिल का ड्राफ्ट तैयार करते वक्त इस बात का ख्याल रखा गया है कि संविधान के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन न हो. सदन में कई सांसदों ने कहा कि इस बिल के कारण संविधान के कई प्रावधानों का उल्लंघन होगा और इसलिए इसे सदन में पेश करना असंवैधानिक होगा. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बिल के प्रावधानों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस बिल में कुछ नहीं सिर्फ अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना है. इस पर अमित शाह ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए कहा कि यह बिल .001% भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है.
पुलिस-वकील विवाद: SC ने याचिका पर सुनवाई से किया इंकार, कहा- HC के मामले में नहीं देंगे दखल
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के रास्ते में नहीं आना चाहते और मामले में प्रक्रिया को नहीं बढ़ाना चाहते. आदर्श तरीका यही है कि एक वक्त पर एक कोर्ट ही मामले की सुनवाई करे. बता दें, इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षा में जांच की मांग की गई है.
Citizenship Bill: असदुद्दीन ओवैसी बोले- केवल 4 बात कहेंगे, उनका भी जवाब नहीं दे पाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 के मुताबिक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसम्बर 2014 तक भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को अवैध शरणार्थी नहीं माना जाएगा बल्कि उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी.
Citizenship संशोधन बिल : अमित शाह ने कहा, कांग्रेस अगर धर्म के आधार पर देश का विभाजन नहीं करती तो इस बिल की जरूरत नहीं पड़ती
गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पेश कर दिया है. अमित शाह ने जैसे ही बिल को पेश किया तो विपक्ष की ओर से इस पर जमकर विरोध शुरू कर दिया. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बिल के प्रावधानों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस बिल में कुछ नहीं सिर्फ अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना है
बिहार के बक्सर जेल को मिला फांसी के फंदे बनाने का आदेश, निर्भया के दोषियों को मिल सकती है फांसी
जेल अधीक्षक के बयान के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में एक चलती बस में युवती से बलात्कार के चार दोषियों को इस महीने के अंत में फांसी दी जा सकती है. संयोग से, निर्भया मामले के दोषियों में से एक अक्षय ठाकुर बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी है.
श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- सरकार ने रोजगार पैदा करने के लिए उठाए कई कदम, नहीं है नौकरियों की कमी
श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने रोजगार कम होने के विपक्ष के दावे को खारिज करते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा कि इसका कोई कारण नजर नहीं आता है जिससे रोजगार घटने की बात स्पष्ट होती हो. सदन में प्रश्नकाल के दौरान गुमान सिंह दामोर, शशि थरूर और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में गंगवार ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने रोजगार सृजन के लिए कई कदम उठाए हैं और इनका सकारात्मक परिणाम भी दिख रहा है. उन्होंने कहा कि इसका कोई कारण नहीं है कि यह कहा जाए कि रोजगार कम हो रहा है.
अखिलेश यादव ने CAB का किया विरोध, कहा- नागरिकता संशोधन बिल देश और संविधान का अपमान है
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सोमवार को लोकसभा में पेश किए गए नागरिकता संशोधन बिल CAB का विरोध किया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर वादाखिलाफी और संविधान के अपमान करने का आरोप लगाया है.
रवीश कुमार का ब्लॉग: अमरीका में दूध ख़रीदना वैज्ञानिक हो जाने जैसा होता है
इस बार मौंटेरे के एक स्टोर में संगीता ने कहा कि यहां सबसे पीछे दूध के उत्पाद रखे होते हैं क्योंकि उसकी बिक्री ख़ूब होती है. सबसे पीछे इसलिए रखते हैं ताकि आप जब ख़रीदने आएं तो बाक़ी सामान भी देखते चलें और ख़रीदने को प्रेरित हों.
Karnataka Bypoll Results 2019: कर्नाटक में सरकार बचाने के लिए BJP को चाहिए 7 सीटें, अभी 10 पर है आगे
Karnataka Assembly Bypoll Results 2019: कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (Karnataka Bypolls) की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है. हिरेकिरेरू, अथानी, गोकक सीट से बीजेपी आगे चल रही है. बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की भाजपा (BJP) सरकार के लिए इन उपचुनावों के परिणाम बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को 223 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 7 सीटें चाहिए.
लोकसभा में पेश होगा नागरिकता (संशोधन) बिल, BJP ने जारी किया व्हिप
Citizenship Amendment Bill 2019: इस विधेयक के कारण पूर्वोत्तर के राज्यों में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं और काफी संख्या में लोग तथा संगठन विधेयक का विरोध कर रहे हैं.
हैदराबाद एनकाउंटर मामले की आज तेलंगाना हाईकोर्ट में सुनवाई
हैदराबाद एनकाउंटर मामले की आज तेलंगाना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट ने आदेश दिया है कि चारो आरोपियों के शव 9 दिसंबर की रात 8 बजे तक सुरक्षित रखे जाएं. हाई कोर्ट ने यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को मिले एक प्रतिवेदन पर दिया, जिसमें घटना पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई थी.
CAB के खिलाफ स्टूडेंट यूनियन ने नग्न होकर जताया विरोध, वाम संगठनों ने किया असम बंद का ऐलान
असम में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के खिलाफ विभिन्न प्रकार से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जिनमें नग्न होकर प्रदर्शन करना और तलवार लेकर प्रदर्शन करना भी शामिल है.
कोलकाता पुलिस ने छेड़खानी और महिलाओं का पीछा करने के आरोप में 6 को गिरफ्तार किया
देश में रेप और छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए कई राज्यों की पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में कोलकाता पुलिस की स्पेशल टीम विनर्स (इस टीम में सिर्फ महिला पुलिस है) ने शहर के अस्पताल रोड पर अभियान चलाकर 6 मनचलों को पकड़ा है. इस इलाके में काफी समय से छेड़खानी और महिलाओं के पीछे करने की शिकायतें आ रही थीं. वहीं महानगर के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने रविवार को लोगों से अपील की कि जब भी वे किसी महिला को संकट में देखें तो 100 नंबर पर डायल करें और पुलिस से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि फोन करने वाले अगर अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते हैं तो उनकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी.
दिल्ली: जिस इमारत में कल आग लगने से हो गई थी 43 लोगों की मौत, आज फिर उसी बिल्डिंग में लगी आग
सोमवार को इमारत में फिर आग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.
Citizenship Bill 2019: क्या है नागरिकता संशोधन बिल, जिसे आज लोकसभा में किया जाएगा पेश, 10 प्वाइंट्स में समझें इसके प्रावधान
नागरिकता (संशोधन) विधेयक, यानी सिटिज़नशिप (अमेंडमेंट) बिल (Citizenship (Amendment) Bill) या CAB को सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा. इसके ज़रिये पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दी जा सकेगी. लोकसभा के पिछले कार्यकाल के दौरान यह बिल निष्प्रभावी हो गया था. विधेयक पेश करने को देखते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी किया कि नौ दिसम्बर से तीन दिनों तक सदन में मौजूद रहें. एक सूत्र ने बताया कि व्हिप में भाजपा (BJP) के सभी सांसदों से सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है. लोकसभा के सोमवार की कार्य सूची के मुताबिक छह दशक पुराने नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Bill) में संशोधन वाला विधेयक दोपहर में लोकसभा में पेश होगा और बाद में इस पर चर्चा होगी और फिर इसे पारित कराया जाएगा. विधेयक के लोकसभा (Lok Sabha) में आसानी से पारित होने की संभावना है क्योंकि 545 सदस्यीय सदन में भाजपा के 303 सांसद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं