नासा ने चंद्रमा पर भारत के महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा मिलने का दावा करते हुए उसकी एक तस्वीर साझा की है. विक्रम लैंडर की सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कोशिश नाकाम रही थी और लैंडिंग से कुछ मिनट पहले लैंडर का इसरो से सम्पर्क टूट गया था. नासा ने अपने ‘लूनर रिकॉनसन्स ऑर्बिटर' (एलआरओ) से ली गई तस्वीर में अंतरिक्ष यान से प्रभावित स्थल को और उस स्थान को दिखाया है जहां मलबा हो सकता है. लैंडर के हिस्से कई किलोमीटर तक लगभग दो दर्जन स्थानों पर बिखरे हुए हैं. वहीं, आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक होनी है. इस बैठक में भोपाल से पार्टी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के शामिल होने पर पाबंदी है. प्रज्ञा ने हाल ही में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिसके बाद विपक्ष ने उनके बयान पर एतराज़ जताते हुए जमकर हंगामा किया था. विवाद बढ़ने पर प्रज्ञा ने दो बार संसद में माफ़ी मांगी थी. अपना बयान पढ़ते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा है लेकिन अगर फिर भी किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगती हैं. इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाले अपने बयान पर लोकसभा में सफाई दी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.
Parliament Live Updates: राज्यसभा में आज अमित शाह SPG संशोधन बिल 2019 पेश करेंगे
राज्यसभा में आज गृहमंत्री अमित शाह आज स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ( संशोधित) 2019 आज राज्यसभा में पेश करेंगे. लोकसभा में आज एक अहम विधेयक विधेयक को पारित कराने के लिए उस पर चर्चा भी होगी. जहाजों के पुनर्चक्रण विधेयक, 2019 को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया चर्चा के लिए पेश किया जाएगा. विधेयक कुछ मानकों को निर्धारित करके और ऐसे मानकों के प्रवर्तन के लिए वैधानिक तंत्र को निर्धारित कर जहाजों के पुनर्चक्रण के नियमन को मंजूरी प्रदान करेगा.
Chandrayaan 2: मिलिए, चेन्नई के उस इंजीनियर से जिसने तस्वीरों में खोजा विक्रम लैंडर, फिर दी NASA को जानकारी
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है कि विक्रम लैंडर का मलबा मिल गया है और जहां क्रैश हुआ, उस जगह की तस्वीर भी जारी की गई है.
आज होने वाली BJP संसदीय दल की बैठक में प्रज्ञा ठाकुर को आने से मनाही
आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक होनी है. इस बैठक में भोपाल से पार्टी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के शामिल होने पर पाबंदी है. प्रज्ञा ने हाल ही में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिसके बाद विपक्ष ने उनके बयान पर एतराज़ जताते हुए जमकर हंगामा किया था. विवाद बढ़ने पर प्रज्ञा ने दो बार संसद में माफ़ी मांगी थी.
दोस्त के साथ टहल रही थी कॉलेज स्टूडेंट, अचानक गाड़ी से आए चार लोगों ने किया अगवा और...
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के पॉश इलाके डिफेंस से रविवार 1 दिसंबर को अगवा हुई युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. दुआ निसार मंगी नाम की युवती के अपहरण से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है और उसकी रिहाई के लिए सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक मुहिम छेड़ी गई है.
कर्नाटक के इस गांव में किसान पालतू कुत्तों को बाघ की तरह क्यों रंग रहे हैं?
भारत में किसानों की हालत किसी से छिपी नहीं है. प्राकृतिक आपदाओं से लेकर जंगली जानवरों से बचाते हुए अपनी फसल को किसी न किसी तरह से बचाते हैं. समस्याएं कितनी भी बड़ी हों भारतीय किसान अपने दम से जूझते नजर आते हैं. कर्नाटक में कॉफी और सुपारी की फसल को बंदरों से बचाने के लिए एक हैरान कर देने वाला तरीका ढूंढ़ निकाला है. शिवमोगा जिले के किसानों ने अपने पालतू कुत्तों को रंग से बाघ में बदल दिया है. नलूरू गांव के रहने वाले श्रीकांत गौड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्तों को बाघ में बदल दिया है.
TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने किया जया बच्चन का समर्थन, कहा- रेपिस्टों को कोर्ट ले जाने की जरूरत नहीं
हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या की संसद के दोनों सदनों में सोमवार को कड़ी निंदा की गयी.
अधीर रंजन ने निर्मला सीतारमण को बोला ‘निर्बला', तो वित्त मंत्री बोलीं- BJP में हर महिला ‘सबला'
कॉरपोरेट कर में कटौती से जुड़े संशोधन वाले ‘कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2019' पर लोकसभा में चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि वह वित्त मंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें रोका जा रहा है और ऐसे में उन्हें निर्मला नहीं, ‘निर्बला' कहा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं