केंद्र सरकार देश में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिये तमिलनाडु मॉडल अपनायेगी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि तमिलनाडु ही एकमात्र राज्य है जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है. तमिलनाडु के मॉडल को देश भर में लागू किया जायेगा. गडकरी ने बताया कि 2018 में देश में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 1.88 लाख थी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में कमी जरूर आयी है और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिये सरकार प्रभावी कदम उठा रही है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 17 प्रतिशत इजाफा हुआ है, तमिलनाडु एकमात्र राज्य है जिसमें सड़क दुर्घटनायें कम हुयी हैं. इसके मद्देनजर सरकार पूरे देश में तमिलनाडु मॉडल लागू करने की कोशिश कर रही है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
गडकरी ने बताया कि देश में सभी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सभी राजमार्गों पर अधिक दुर्घटनाओं वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान के लिये कार्ययोजना बनायी गयी है. उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रस्ताव को विश्व बैंक के समक्ष पेश किया गया है. इसमें सात हजार करोड़ रुपये एशियाई विकास बैंक और सात हजार करोड़ रुपये विश्व बैंक से मिलेंगे. इस परियोजना के तहत ब्लैक स्पॉट की पहचान कर इन जगहों को सड़क हादसों के खतरे से मुक्त किया जायेगा.
लोकसभा में पेश हुआ मोटर व्हिकल एक्ट से जुड़ा संशोधन बिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं