विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

भारत-चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों की बीच तीसरे दौर की बातचीत कल

बैठक में एजेंडे के तहत उन मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा जिस पर 22 जून को हुई बैठक में सहमति बनी थी

भारत-चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों की बीच तीसरे दौर की बातचीत कल
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत मंगलवार को होगी. सूत्रों के अनुसार तीसरे दौर की यह बातचीत एलएसी के पास चुशूल में होगी. इससे पहले दो दफा मोलदो बातचीत हुई थी, जो कि चीन में है. बताया जाता है कि इस बार के एजेंडे के तहत उन मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा जिस पर 22 जून को हुई बैठक में सहमति बनी थी.

सूत्रों ने बताया है कि भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव कम करने को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी. इससे पहले दोनों देशों के लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों की बैठक 6 जून और 22 जून को चीन के मोलदो मैं हुई थी.

सूत्रों के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों की बैठक कल सुबह 10.30 बजे होगी. यह बैठक भारत की पहल पर हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India And China Talk, Corps Commander Level Talk, Third Round Of Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com