विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

देश में कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने वालों की तादाद भी 8 लाख के पार पहुंची

कोरोना की पहली डोज की संख्या  63,52,713 हो गई है, जबकि 8,73,940 लोग दूसरी डोज ले चुके हैं. कुल डोज की तादाद 1,08,38,323 हो गई है.

देश में कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने वालों की तादाद भी 8 लाख के पार पहुंची
Corona Vaccination Update : कोरोना की पहली खुराक लेने वालों की तादाद एक करोड़ के पार
नई दिल्ली:

देश में कोरोना के टीकाकरण (Corona Vaccination) की तादाद एक करोड़ आठ लाख के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के आधार पर बताया कि कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज की संख्या  63,52,713 हो गई है, जबकि 8,73,940 लोग दूसरी डोज ले चुके हैं. कुल डोज की तादाद 1,08,38,323 हो गई है.

मंत्रालय के अनुसार, वैक्सीन लगवाने के बाद अब तक कुल 43 लोगों को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा. इनमें से 26 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. जबकि एक का इलाज चल रहा है. वहीं 16 लोगों की अस्पताल में मौत हुई है.

पिछले 24 घंटों में वैक्सीन लगवाने के बाद हॉस्पिटलाइजेशन के 2 नए मामले सामने आए हैं. अब तक वैक्सीन लगवाने के बाद 37 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में तीन मौत के मामले सामने आए हैं. इनमें से एक मामला तिरुवनंतपुरम की 51 वर्षीय महिला का है. वैक्सीन लगवाने के 4 दिन बाद उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम में सामने आया है कि उनको Intracranial Bleeding थी.

कर्नाटक के चिकबलपुर के 56 वर्षीय पुरुष की वैक्सीनेशन के 9 दिन बाद मौत हो गई. इसे  Myocardial Infarction का मामला बताया गया है. मणिपुर के बिष्णुपुर की 44 वर्षीय महिला की वैक्सीनेशन के 7 दिन बाद मौत हो गई. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अभी हो रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीनेशन के कारण अब तक कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है.

कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवान न करते हुए बचाईं हजारों जिंदगियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Vaccination In India, Covid 19 Vaccine India, Health Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com