विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 27, 2015

जूतों में स्पाई कैमरा लगाकर मॉल में लड़कियों का वीडियो बनाने वाला वकील गिरफ्तार

Read Time: 3 mins
जूतों में स्पाई कैमरा लगाकर मॉल में लड़कियों का वीडियो बनाने वाला वकील गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। वह अपने जूते में स्पाई कैमरा लगाकर महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था और तस्वीरें उतार रहा था। आशीष शर्मा नाम का यह अधिवक्ता फरीदाबाद का रहने वाला है। उसे दिल्ली के साकेत इलाके के एक मॉल में मैनेजर ने संदिग्ध हरकतें करते हुए पकड़ा।

लेडी स्टोर में मंडराते रहने पर हुआ संदेह
बताया जाता है कि मॉल में एक लेडी स्टोर में आरोपी वकील आशीष शर्मा काफी समय से घूम रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। इसके बाद उसको पकड़ा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो वह अपने जूते छुपाने लगा। पुलिस के मुताबिक, आशीष ने अपने जूते में एक खुफिया कैमरा लगाया रखा था। वह सिर्फ उन्हीं लड़कियों और महिलाओं के पीछे जा रहा था जिन्‍होंने स्कर्ट या छोटे कपड़े पहन रखे थे। आशीष उनके पीछे जाकर अपना पैर इस तरह से रखता था कि उसके जूते पर लगा कैमरा महिला या लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें कैद कर सके। पुलिस ने जब इसके कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें 10 से ज्यादा क्लिप्स थीं। यह कैमरा आशीष ने ऑनलाइन खरीदा था ।

हरियाणा के कंज्यूमर फोरम की पूर्व अध्यक्ष का बेटा  
आशीष शर्मा की उम्र 32 साल है और वह हरियाणा के कंज्यूमर फोरम की पूर्व अध्यक्ष का बेटा है। आशीष की पत्नी डॉक्टर है और बहन वकील है। अब इस बात की जांच की जा रही कि आशीष यह वीडियो क्यों बना रहा था। हालांकि आशीष ने पुलिस को बताया कि यह पर्सनल यूज के लिए कर रहा था और उसे यह आइडिया एक पोर्न साइट देखकर आया।  

पुलिस और आरोपी का परिवार उसकी हरकत से हैरान
आशीष इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी मॉल में जाकर क्लिप बना चुका था। जिस तरीके से वह इस कारनामे को अंजाम दे रहा था उसने उसके परिवार के साथ-साथ पुलिस और मॉल में मौजूद तमाम लोगों को हैरत में डाल दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354सी और डी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हांलाकि यह एक जमानती अपराध है, इसलिए उसे थाने से जमानत भी मिल गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
हरियाणा के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8 फीसदी बढ़ी सैलरी, इस तारीख से मिलेगी
जूतों में स्पाई कैमरा लगाकर मॉल में लड़कियों का वीडियो बनाने वाला वकील गिरफ्तार
Exclusive : वही गैंग, वही तरीका - पहले बिहार सिपाही, फिर टीचर भर्ती और अब NEET पेपर कराए लीक, और भाग गया नेपाल
Next Article
Exclusive : वही गैंग, वही तरीका - पहले बिहार सिपाही, फिर टीचर भर्ती और अब NEET पेपर कराए लीक, और भाग गया नेपाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;