विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

जांच के दौरान ही आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने अभी तक चार आतंकवादियों को मार गिराया है.

Also Read in
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. रक्षा प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद ही इलाके में जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान ही आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने अभी तक चार आतंकवादियों को मार गिराया है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना स्टेशन के बाहर आतंकी हमले की साजिश विफल

हालांकि अभी भी इलाके में जांच अभियान जारी है. अधिकारी के अनुसार सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच साढ़े तीन बजे से ही मुठभेड़ जारी है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शोपियां इलाके में पुलिस पर आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में पुलिस ने चार आतंकवादियों को मार गिराया था.

VIDEO: जम्मू में तीन आतंकी ढेर.


पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने उनपर उस वक्त फायरिंग शुरू की जब चेक पोस्ट पर आतंकवादियों को जांच के लिए रोकने की कोशिश की गई. इस घटना के बाद पुलिस को पता चला कि कुछ स्थानीय युवक भी आतंकवादियों का साथ दे रहे थे. पुलिस ने बाद में इलाके से तीन स्थानीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था.( इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Killed In Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com