विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

तेलंगाना का यह शख्स करता है डोनाल्ड ट्रंप की भक्ति, जन्मदिन पर 6 फीट की मूर्ति का किया उद्घाटन

14 जून को डोनाल्ड ट्रंप का 73वां जन्मदिन था. इस मौके पर तेलंगाना में एक शख्स ने उनकी 6 फीट की मूर्ति का उद्घाटन किया.

Also Read in
तेलंगाना का यह शख्स करता है डोनाल्ड ट्रंप की भक्ति, जन्मदिन पर 6 फीट की मूर्ति का किया उद्घाटन
बुस्सा कृष्णा
  • तेलंगाना में एक शख्स ने ट्रंप की 6 फीट की मूर्ति का उद्घाटन किया
  • शख्स ने दूध से ट्रंप की मूर्ति का अभिषेक किया और माथे पर तिलक लगाया
  • भारत और अमेरिका को अपनी भक्ति से साथ लाना है इस शख्स का उद्देश्य
तेलंगाना:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कई बार भारत के प्रति अपने नरम रुख के बारे में बता चुके हैं. उन्होंने बताया था कि उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ बीते साल दिवाली मनाई थी. उन्होंने कहा था, 'यूएस के भारत के साथ गहरे संबंध हैं और मैं स्पेशल लोगों के साथ इस खूबसूरत त्यौहार को मनाने में गर्व महसूस कर रहा हूं.' लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं सोचा होगा कि उनके जन्मदिन के मौके पर भारत में एक शख्स पूरे हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक उनकी पूजा करेगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सैनिक को बनाया नया रक्षा मंत्री, बोले - वह बहुत अच्छा काम करेंगे 

14 जून को डोनाल्ड ट्रंप का 73वां जन्मदिन था. इस मौके पर तेलंगाना में एक शख्स ने उनकी 6 फीट की मूर्ति का उद्घाटन किया. शख्स ने दूध से ट्रंप की मूर्ति का अभिषेक किया और फिर उनके माथे पर तिलक लगाया. शख्स ने बताया कि वह रोज इस मूर्ति के सामने प्रार्थना करेगा.    

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस शख्स का नाम बुस्सा कृष्णा है. बुस्सा ने इस मूर्ति को शॉल भी पहनाई. ट्रंप की इस मूर्ति को सूट पहनाकर तैयार किया गया है और उसे माला भी पहनाई गई है.

PM नरेंद्र मोदी कैसे दोगुनी करेंगे किसानों की आय? WTO में EU ने उठाया सवाल 

31 साल के बुस्सा कृष्णा  के पास डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो है जिसे वह अपने पूजा के कमरे में रखते हैं. उन्होंने बताया कि वह बाकी हिंदू देवताओं के साथ ही रोज इस फोटो की पूजा करते हैं. उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य भारत और अमेरिका को अपनी भक्ति से साथ लाना है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Telangana Man, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com