विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2018

तेलंगाना से भाजपा विधायक ने गोरक्षा के मुद्दे को लेकर दिया इस्तीफा 

लोध ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण को भेज दिया है.

तेलंगाना से भाजपा विधायक ने गोरक्षा के मुद्दे को लेकर दिया इस्तीफा 
विधायक ने गौ तस्करी रोकने के लिए दिया इस्तीफा
नई दिल्ली: तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने रविवार रात कहा कि उन्होंने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और आरोप लगाया कि वह गौरक्षा को लेकर कोई सहयोग नहीं दे रही है. तेलंगाना विधानसभा में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोध ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण को भेज दिया है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए हिंदू धर्म और गौरक्षा प्राथमिकताएं हैं और राजनीति बाद में आती हैं. गौरक्षा के लिए मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. मैंने यह मुद्दा कई बार सदन में लाया लेकिन पार्टी ने मुझे कोई सहयोग नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: गाय के नाम पर भीड़ द्वारा हत्या को लेकर पीडीपी विधायक ने दिया यह बयान...

उन्होंने कहा कि मैं और गौरक्षकों की मेरी टीम सड़कों पर उतरेंगे और राज्य में गौहत्या पर रोक लगाएंगे. गौरतलब है कि गौ रक्षकों के लेकर योग गुरु रामदेव ने भी रविवार को एक अजीबोगरीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि गौ रक्षक इसलिए सड़क पर उतरते हैं क्योंकि पुलिस और प्रशासन अपना काम सही से नहीं करता है.

VIDEO: मीडिया से मिला पहलू खान का परिवार.


उन्होंने कहा कि आज हमें उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए जो अपने यहां गायों को कटवाते हैं और उनका मांस बेचते हैं. एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि वह ऐसे लोगों की पहचान करें जो गौ तस्करी करते हैं. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana BJP Lawmaker Quits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com