विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2014

दो बार गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने खुदकुशी नहीं की, उसे जलाया गया था : पुलिस

कोलकाता:

कोलकाता में 16 साल की दो बार सामुहिक बलात्कार पीड़ित ने खुदकुशी नहीं की थी, उसकी हत्या हुई थी। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, 23 दिसंबर को लड़की ने खुद को आग नहीं लगाई थी, बल्कि उसे जलाया गया था।

पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की ने मरने से पहले अपने बयान में दो लोगों का नाम लिया था, जिन्होंने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। वे आरोपी हैं, मिंटा सील और रतन शील, दोनों दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संतोष निम्बलकर के मुताबिक, 28 दिसंबर को लड़की ने पुलिस को बयान दिया था। बुरी तरह जली लड़की ने 31 दिसंबर को दम तोड़ दिया था। इससे पहले कहा जा रहा था कि केस वापस लेने के लिए दबाव के चलते लड़की ने खुद को आग लगा ली थी। पुलिस इसे हत्या का मामला बनाने के लिए आज कोर्ट में अर्जी देने वाली है।

लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पश्चिम बंगाल, सामूहिक दुष्कर्म, गैंगरेप पीड़ित को जलाया, कोलकाता, West Bengal, Gangrape, Gangrape Burnt Alive, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com