यह ख़बर 03 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टीम अन्ना का नया मोर्चा, हिमाचल का बिल पसंद नहीं

खास बातें

  • टीम अन्ना ने अब एक नया मोर्चा खोल दिया है। उसका कहना है हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो लोकायुक्त बिल बनाया है वह काफ़ी कमज़ोर है।
नई दिल्ली:

टीम अन्ना ने अब एक नया मोर्चा खोल दिया है। उसका कहना है हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो लोकायुक्त बिल बनाया है वह काफ़ी कमज़ोर है।

दिल्ली में सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम अन्ना ने हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त बिल पर निशाना साधा और कहा कि ऐसा कमज़ोर कानून नहीं चलेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

टीम अन्ना ने इसपर हैरानी भी जताई कि एक राज्य की बीजेपी सरकार मज़बूत लोकायुक्त बिल लाती है और दूसरे राज्य की बीजेपी सरकार ऐसा कमज़ोर बिल लेकर क्यों आती है।