यह ख़बर 29 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टीम मनमोहन के नए चेहरों ने संभाला कामकाज, राहुल की रही अहम भूमिका

खास बातें

  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूपीए-2 मंत्रिमंडल में संभवत: अंतिम फेरबदल कर कई नए चेहरों को शामिल किया, 10 को तरक्की दी और कई मंत्रियों के प्रभार बदले।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूपीए-2 मंत्रिमंडल में संभवत: अंतिम फेरबदल कर कई नए चेहरों को शामिल किया, 10 को तरक्की दी और कई मंत्रियों के प्रभार बदले। मंत्रालयों के बंटवारे के बाद मनमोहन के नए मंत्रियों ने आज से नया कामकाज संभाल लिया है।

पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली, ऊर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी, रेलमंत्री पवन बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भी पदभार संभाल लिया है।

कहा जा रहा है कि मंत्रिमडंल के इस नए चेहरे को तैयार करने में सबसे बड़ी भूमिका राहुल गांधी की रही है। इसका सबसे बड़ा असर युवा नेताओं की तरक्की में देखा जा सकता है। हाल ही में विवादों में रहे सलमान खुर्शीद की तरक्की हो गई है। वह अब देश के नए विदेशमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार को ही अपना कार्यभार संभाल भी लिया। खुर्शीद के बाद कानून मंत्री की कुर्सी संभाल रहे अश्विनी कुमार का कहना है कि उनकी प्राथमिकता कई अहम बिलों को पास करवाना है। वहीं वापसी करने वाले शशि थरूर अपने पुराने टि्वटर विवाद पर सफाई दे रहे हैं।

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:-
कैबिनेट :
1. के रहमान खान
2. दिनशा पटेल
3. अजय माकन
4. पल्लम राजू
5. अश्विनी कुमार
6. हरीश रावत
7. चंद्रेश कुमारी कटोच

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
1. मनीष तिवारी
2. चिरंजीवी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राज्यमंत्री
1. शशि थरूर
2. केके सुरेश
3. तारिक अनवर
4. जयसूर्या प्रकाश रेड्डी
5. रानी नारा
6. अधीर रंजन चौधरी
7. एएच खान चौधरी
8. एस सत्यनारायण
9. निनोंग इरिंग
10. दीपा दासमुंशी
11. पोरिका बलराम नाइक
12. डॉ (श्रीमति) कृपा रवि किल्ली
13. लालचंद कटारिया