संसद सदस्य ने इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ बदतमीजी की थी (फाइल फोटो)
हैदराबाद:
टीडीपी के सांसद जे. सी. दिवाकर रेड्डी पर घरेलू विमानन कंपनियों ने गुरुवार को विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर हुई एक झड़प के बाद प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि वे अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने विदेश चले गए हैं. दिवाकर रेड्डी के भाई जे. सी. प्रभाकर रेड्डी ने शनिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात विदेश चले गए हैं. वे कहां गए हैं या किस एयरलाइंस से गए हैं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. प्रभाकर रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं और अपने भाई की तरह ही तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) में हैं. उनका दावा है कि छुट्टियों की योजना पहले ही बनी थी और विदेश जाने का विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर हुई घटना से कोई संबंध नहीं है या फिर घरेलू एयरलाइंस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से इसका कोई लेनादेना नहीं है.
प्रभाकर रेड्डी ने कहा कि हर साल उनके भाई अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं. संसद सदस्य ने इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ बदतमीजी की थी. उन्होंने फर्श पर प्रिंटर को फेंक दिया और एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी को धक्का मारा, जब उन्हें विशाखापट्टनम से हैदराबाद की उड़ान का बोर्डिग पास नहीं दिया गया, क्योंकि वे देर से पहुंचे थे.
अनंतपुर से लोकसभा सांसद 73 वर्षीय दिवाकर रेड्डी हालांकि बाद में उसी उड़ान से गए. क्योंकि उन्होंने नागरिक विमानन मंत्री अशोक गणपति राजू से दखलअंदाजी को कहा, जोकि उस समय हवाईअड्डे पर मौजूद थे. राजू भी तेदेपा के सांसद हैं. उन्होंने सांसद को विमान पर सवार कराने के मामले में किसी प्रकार की मदद देने की बात का खंडन किया है. मंत्री ने यह भी कहा कि इस मामले में जांच करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हवाईअड्डे के सीसीटीवी में सबकुछ दर्ज है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Telugu Desam Party, TDP MP, Divakar Reddy, Ashok Gajapathi Raju, Domestic Airlines, IndiGo