विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2012

टीडीपी के वरिष्ठ नेता येरन नायडू का सड़क हादसे में निधन

टीडीपी के वरिष्ठ नेता येरन नायडू का सड़क हादसे में निधन
तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के येरन नायडू की आंध्र प्रदेश में उनके गृह जिले श्रीकाकुलम में शुक्रवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 55 वर्ष के थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के येरन नायडू की आंध्र प्रदेश में उनके गृह जिले श्रीकाकुलम में शुक्रवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 55 वर्ष के थे।

जिस कार से नायडू जा रहे थे, वह तड़के दो बजे श्रीकाकुलम के रन्स्थालम के समीप एक लॉरी से टकरा गई। नायडू को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, नायडू को गंभीर चोटें आई थीं।

23 फरवरी, 1957 को जन्मे नायडू विधायक और सांसद रहे तथा 1990 के दशक में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और कई नेताओं ने येरन नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में श्रीकाकुलम में उनके गांव में किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
येरन नायडू, टीडीपी नेता का निधन, तेलूगु देशम पार्टी, Telugu Desam Party, Yerran Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com