विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

ताजमहल पर सुनवाई: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- हेरिटेज प्लान का ड्राफ्ट तैयार

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि ताजमहल का हेरिटेज प्लान यूनेस्को को देने से पहले ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, इसे आठ हफ्ते में फाइनल कर लिया जाएगा.

ताजमहल पर सुनवाई: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- हेरिटेज प्लान का ड्राफ्ट तैयार
इस मामले पर अगली सुनवाई अगले साल फरवरी में होगी.
  • आठ हफ्ते में फाइनल कर लिया जाएगा.
  • एएसआई से भी इस बाबत हो रही है बातचीत
  • अगली सुनवाई फरवरी में होगी
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को ताजहमल संरक्षण मामले पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि ताजमहल का हेरिटेज प्लान यूनेस्को को देने से पहले ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, इसे आठ हफ्ते में फाइनल कर लिया जाएगा. विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट कमेटी की अधिकारी और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की मीनाक्षी धोते ने कहा कि विजन डॉक्यूमेन्ट के बारे में ईमेल और कागजों पर सुझाव मिल रहे हैं. 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एएसआई से भी इस बाबत बातचीत हो रही है, उनके एक्सपर्ट से बात करके सुझाव लिए जा रहे हैं. अगले हफ्ते विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर यूपी सरकार को दे देंगे. कोर्ट ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट मिलते ही उसे पब्लिक डोमेन में डाल दें. इस मामले पर अगली सुनवाई अगले साल फरवरी में होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tajmahal Maintenance Case, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com