यह ख़बर 20 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

स्विस महिला सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को उम्रकैद

खास बातें

  • मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्विटजरलैंड की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सभी छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्विटजरलैंड की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सभी छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

भारत भ्रमण पर आया स्विटजरलैंड का जार्ज दंपति साइकिल से ओरछा से आगरा जा रहा था। 15 मार्च की रात को उन्होंने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झरिया गांव के पास भुतहा जंगल में रुकने का मन बनाया। जार्ज दंपति जब टेंट में थे तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया और पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

टोरापियों ने स्विस दंपति से मारपीट करने के अलावा उनका लैपटॉप, नकदी सहित अन्य सामान भी लूट लिया गया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर संदिग्धों की परेड कराई थी। सभी आरोपी दतिया के निकले। इन आरेापियों के पास से पुलिस ने लूट का सामन भी बरामद किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विशेष सत्र न्यायाधीश जिंतेंद्र शर्मा की अदालत ने शनिवार को छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, साथ ही उन पर 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने जुर्माने की राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।