विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2020

सुशांत सिंह केस : CM नीतीश बोले- अब मिलेगा न्याय, बिहार पुलिस का काम कतई विधिसम्मत था

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब लोगों को न्याय मिलेगा. उन्होंने साथ ही कहा कि बिहार पुलिस ने काम कतई विधिसम्मत किया था.

पटना:

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब लोगों को न्याय मिलेगा. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बिहार पुलिस ने अपना काम कतई विधिसम्मत तरीके से किया था. NDTV से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह बात साफ कर दी कि अब लोगों को न्याय मिलेगा. बिहार पुलिस ने जो भी काम शुरू किया था, वह कतई विधिसम्मत था.' उन्होंने कहा कि आगे बिहार सरकार जहां भी जरूरत होगी, पूरा सहयोग करेगी.' 

इस मामले को लेकर बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच टकराव पर उन्होंने कहा कि 'यह एकतरफा था. बिहार सरकार ने जो भी काम किया वो कानून के तहत किया. दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह साफ हो गया कि इससे पहले कोई भी राजनीतिक पहलू नहीं था. जो कुछ भी था कानून के तहत था. इस पर कोई राजनीति नहीं होगी. सीबीआई ही बेहतर ढंग से काम करेगी, हमें पूरा भरोसा है कि सीबीआई जल्द से जल्द न्याय दिलाएगी.'

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को झटका देते हुए मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को दे दी है. कोर्ट ने अपने फैसले में सुशांत के परिवार की ओर से पटना में दर्ज कराए गए एफआईआर को भी सही ठहराया है और यह भी कहा है कि मामले में सीबीआई जांच के लिए बिहार सरकार की ओर से दी गई अनुशंसा भी उचित थी. 

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बिहार में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई थी. सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद यह केस सीबीआई के पास चला गया था. मुंबई पुलिस ने भी इसका विरोध किया था. उसने मामले को बिहार पुलिस के क्षेत्राधिकार के बाहर बताते हुए दर्ज एफआईआर को अवैध कहा था. मुंबई पुलिस ने सुशांत के परिवार की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर को रणनीति के तहत लिया गया फैसला बताया था. रिया चक्रवर्ती का अपनी याचिका में कहना था कि अगर सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश देता है, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है.

Video: सुशांत के मामले पर तेज हुई बिहार में सियासी चहलकदमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Case In Supreme Court, CBI Probe Into Sushant Singh Death Case, Bihar CM Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com