- ED ने रिया चक्रवर्ती को भेजा समन
- आज होनी है एक्ट्रेस से पूछताछ
- रिया ने ED से पूछताछ टालने को कहा
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले (Sushant Singh Rajput Case) में पैसों के लेनदेन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने आज (शुक्रवार) उनकी दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पूछताछ के लिए बुलाया है. आज की जाने वाली पूछताछ के लिए अभिनेत्री को समन जारी किया गया था लेकिन उन्होंने ED से इसे टालने के लिए कहा है. रिया की ओर से कहा गया है कि उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लिहाजा पूछताछ को टाला जाए लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि ED ने रिया के निवेदन को ठुकरा दिया है.
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, 'अभिनेत्री ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई की वजह से अपने बयान की रिकॉर्डिंग को स्थगित करने का अनुरोध किया है.' बता दें कि ED ने इस मामले में 15 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया है. ED आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों की जांच एजेंसी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह मामले की CBI जांच पर उठाया सवाल, कहा - यह फेडरलिज़्म के खिलाफ है
सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस मामले में बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. इसमें रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों के सुशांत सिंह राजपूत के संपर्क में उनके पैसे को हड़पने का एकमात्र मकसद बताया गया है. बिहार पुलिस ने कहा कि बाद में उन्होंने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार कर दी.
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस
सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार समेत सभी पक्षों से तीन दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा था. रिया ने याचिका दाखिल कर बिहार में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. सुशांत सिंह राजपूत मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. बिहार पुलिस की FIR के आधार पर CBI ने केस दर्ज किया है.
सुशांत सिंह राजपूत केस : बिहार पुलिस के अधिकारी को क्वॉरंटाइन करने पर SC ने कही ये बात
CBI ने बिहार पुलिस से अब तक हुई जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं. CBI की SIT टीम सुशांत राजपूत मामले की जांच करेगी. इसमें डीआईजी मनोज शशिधर और एसपी नूपुर प्रसाद शामिल हैं. बिहार पुलिस ने 25 जुलाई को IPC की धारा 341, 348, 380, 406, 306, 506, 420, 120B में केस दर्ज किया था. CBI ने भी इन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया है.
VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं