विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछ

भारत सरकार ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर ली है. भारत ने पुलवामा (Pulwama Attack) में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर तैयार डोजियर पाकिस्तान को सौंप दिया है

भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछ
भारत ने पाकिस्तान को डोजियर सौंप दिया है.
  • भारत ने पाकिस्तान को डिमार्श भेजा.
  • भारत ने पाकिस्तान को डोजियर भेजा.
  • भारत सरकार ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर ली है.
नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया और भारतीय वायुसेना के मिग-21 ने पाक के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया. पाकिस्तानी वायुसेना की नापाक कोशिशों को असफल करने में लगे भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया. भारत ने पाकिस्तान को पायलट को सुरक्षित लौटाने के लिए कहा है. भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आपत्तिपत्र डिमार्श दिया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट को सुरक्षित भारत भेजने की मांग की गई है. बता दें कि बुधवार शाम विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायुसेना के घायल कर्मी को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर अशोभनीय तरीके से दिखाए जाने की निंदा करता है.

क्या है डिमार्श
डिमार्श (Demarche) एक फ्रेंच शब्द है जिसका हिंदी अर्थ चाल, कदम और कार्रवाई है. इस शब्द का पहली बार इस्तेमाल पैंतरेबाज़ी के संबंध में हुआ था. इसके बाद इस शब्द का इस्तेमाल कूटनीति के लिए किया जाने लगा. 

ना'पाक' कोशिश पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट, पीएम मोदी से पूछा- ये क्या से क्या हो गया?

वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर ली है. भारत ने पुलवामा (Pulwama Attack) में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर तैयार डोजियर पाकिस्तान को सौंप दिया है. इस डोजियर में आंतकी हमले को लेकर सारे सबूत हैं. यह डोजियर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपा गया है. इस डोजियर में  बताया गया है कि कैसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले को अंजाम दिया था.

दिल्ली और इस्लामाबाद में पाकिस्तान को दिया गया डीमार्श: भारतीय पायलट को तुरंत और सुरक्षित वापस करें

क्या है डोजियर
कई डॉक्यूमेंट्स को मिलाकर एक डोजियर बनता है. डोजियर किसी एक व्यक्ति, विषय या घटना पर आधारित होता है. एक डोजियर में व्यक्ति, विषय और घटना से जुड़ी जानकारी और सबूत होते हैं. 

वीडियो- पाक के एक विमान को मार गिराया: एमईए​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surgical Strike 2, What Is Demarche, Demarche
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com