विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

सुरेश प्रभु ने रेल हादसों की ली नैतिक जिम्मेदारी, बोले- पीएम मोदी ने इंतजार करने को कहा है

सुरेश प्रभु ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हादसों की पूरी नैतिक ज़िम्मेदारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे इंतज़ार करने को कहा है.

सुरेश प्रभु ने रेल हादसों की ली नैतिक जिम्मेदारी, बोले- पीएम मोदी ने इंतजार करने को कहा है
सुरेश प्रभु ने ट्रेन हादसों की जिम्मेदारी ली
  • मैंने हादसों की पूरी जिम्मेदारी ली है
  • पीएम मोदी ने मुझे इंतजार करने को कहा
  • मैंने 3 साल रेलवे के लिए खूब मेहनत से काम किया
नई दिल्ली: रेलवे यात्री सुरक्षा के चाहे जितने दावे करे पर हादसे नहीं रुक रहे हैं. एक सप्ताह के भीतर उत्तर प्रदेश में ही दूसरा ट्रेन हादसा हुआ है. इस बार आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मानव रहित फाटक पर फंसे एक डंपर में ट्रेन के टकराने से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 100 लोग घायल हुए हैं. पिछले शनिवार को उत्तर प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के चलते 22 लोगों की मौत हो गई थी. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट करके हादसों की नैतिक जिम्मेदारी ली. 

पढ़ें: कैफियत एक्सप्रेस हादसा: राजधानी समेत इन 40 ट्रेनों के बदले गए रूट, देखें पूरी लिस्ट

सुरेश प्रभु ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हादसों की पूरी नैतिक ज़िम्मेदारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे इंतज़ार करने को कहा. हादसों, मुसाफ़िरों के घायल होने और अमूल्य ज़िंदगियों के नुकसान से मुझे बहुत दुख है. इनसे मुझे बहुत पीड़ा हुई है. 3 बरसों के दौरान मैंने रेलवे की बेहतरी के लिए खून-पसीना बहाया है. मैंने पीएम मोदी के विजन के हिसाब से काम किया है.

पढ़ें: तीन साल में हुए ये 10 बड़े रेल हादसे, 345 लोगों की गई जान

इससे पूर्व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने इस्तीफ़ा दिया. चेयरमैन का इस्तीफ़ा अभी मंज़ूर नहीं हुआ है. रेल मंत्रालय ने इस्तीफा पीएमओ को भेजा है. रउन्होंने निजी वजहों से पद छोड़ने की बात कही. दो साल के एक्सटेंशन में उनका एक साल का कार्यकाल अभी बचा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Prabhu, Train Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com