विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2011

सूरत में अन्ना समर्थकों पर लाठीचार्ज

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समर्थन में मंगलवार रात रैली निकाल रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
गांधीनगर: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समर्थन में मंगलवार रात यहां रैली निकाल रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह रैली गैरकानूनी थी, जिसे बिना अनुमति लिए निकाला गया। वहीं रैली में शामिल अन्ना समर्थक कार्यकर्ताओं का दावा है कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाल रहे और पुलिस ने बिना किसी उकसावे के जबरदस्ती उन पर लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे तभी उमरा पुलिस थाना क्षेत्र में उनका पुलिसकर्मियों से सामना हुआ। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "लाठीचार्ज में करीब 25 लोग घायल हुए।"
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सूरत, नरेन्द्र मोदी, लाठीचार्ज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com