कर्नाटक में कुछ मुस्लिम लड़कियों द्वारा हिजाब पहनकर कक्षाओं में उपस्थित होने देने की मांग को लेकर विरोध के बीच, छात्रों के एक समूह ने फिर से भगवा स्कार्फ पहनकर अपने कॉलेज तक मार्च किया. उडुपी जिले के कुंडापुर के वीडियो में लड़के और लड़कियां कॉलेज की वर्दी पर स्कार्फ पहने हुए और कॉलेज जाते समय "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस विरोध ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं और राजनीतिक बहस भी शुरू कर दी. कांग्रेस और भाजपा ने इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर निशाना साधा है.
वीडियो क्लिप में, मुस्लिम छात्रों को एक अलग कतार में अपनी वर्दी के ऊपर स्कार्फ पहने देखा जा सकता है. कॉलेज के पास पुलिस की गाड़ी भी खड़ी नजर आ रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में दिखता है कि पुलिस कर्मी भगवा पहने प्रदर्शनकारियों के समूहों को तितर बितर करने की कोशिश करते हैं, जो एक बाजार के पास इकट्ठा हुए थे और नारे लगा रहे थे.
इससे पहले तटीय शहर कुंडापुर के वीडियो में सरकारी जूनियर कॉलेज के छात्रों को हेडस्कार्फ़ में दिखाया गया था, जो परिसर में प्रवेश से रोके जाने के बाद अपने प्रिंसिपल रामकृष्ण जीजे के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है.
अधिकारियों के अनुसार, कॉलेज के नियम छात्रों को कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देते हैं, लेकिन पाठ के दौरान नहीं.
लेकिन कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि बच्चों को स्कूल में "न तो हिजाब पहनना चाहिए और न ही भगवा स्कार्फ."
ज्ञानेंद्र ने संवाददाताओं से कहा, "स्कूल वह जगह है जहां सभी धर्मों के बच्चों को एक साथ सीखना चाहिए और इस भावना को आत्मसात करना चाहिए कि हम अलग नहीं हैं और सभी भारत माता के बच्चे हैं."
उन्होंने कहा, "ऐसे धार्मिक संगठन हैं जो अन्यथा सोचते हैं, मैंने पुलिस से उन पर नजर रखने को कहा है. जो लोग इस देश की एकता में बाधा डालते हैं या कमजोर करते हैं, उनसे निपटा जाना चाहिए."
एक महीने पहले उडुपी के पीयू गर्ल्स कॉलेज में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद बीजेपी शासित कर्नाटक में यह इस तरह का दूसरा टकराव हैऋ वहां के छात्र अभी भी हिजाब पहनकर कक्षा में बैठने की अनुमति के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
विरोध प्रदर्शनों ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं और कई लोगों ने कॉलेज में लड़कियों को प्रवेश नहीं देने के कदम पर सवाल उठाया. इस मुद्दे पर अपने रुख को लेकर राजनेताओं ने एक-दूसरे पर हमला भी किया है.
सरस्वती पूजा के अवसर पर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कॉलेज के अधिकारियों द्वारा कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं देने के फैसले का हवाला देते हुए ट्वीट किया, “हम भारत की बेटियों का भविष्य लूट रहे हैं.”
कांग्रेस नेता ने कहा, "छात्रों के हिजाब को उनकी शिक्षा के रास्ते में लाकर हम भारत की बेटियों का भविष्य छीन रहे हैं. मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं. वह अंतर नहीं करती हैं."
कर्नाटक भाजपा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता को "शिक्षा का सांप्रदायिककरण" करने को लेकर उनकी आलोचना की.
कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया, "शिक्षा का सांप्रदायिकरण करके, राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारत के भविष्य के लिए खतरनाक हैं. अगर शिक्षित होने के लिए हिजाब बहुत जरूरी है, तो राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में इसे अनिवार्य क्यों नहीं करते?"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं