
श्रीलंकाई अधिकारियों ने सोमवार को 168 से ज्यादा भारतीय मछुआरों और 51 नौकाओं को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर भारतीय तटरक्षक को सौंप दिया। तटरक्षक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार शाम भारत-श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षकों ने मछुआरों को भारतीय तटरक्षक को सौंप दिया, जिन्हें तटरक्षक पोत रानी अब्बाका से लाया गया।
विज्ञप्ति में कहा गया है, उम्मीद है कि नौकाओं को बुधवार को राज्य के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के साथ भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर चर्चा की थी। यह मुद्दा दोनों देशों के बीच एक बड़ी अड़चन है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं