विज्ञापन

33.61KM का माइलेज, कीमत 6 लाख से कम, Maruti की इस कार को दबाकर खरीद रहे लोग

2026 Maruti Baleno Facelift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. इसका माइलेज भी तगड़ा है. आइए आपको इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

33.61KM का माइलेज, कीमत 6 लाख से कम, Maruti की इस कार को दबाकर खरीद रहे लोग
Baleno Facelift
Maruti

सितंबर 2026 में कारों की बिक्री का आंकड़ा सामने आ गया. लोगों ने Maruti Suzuki की एक नई लॉन्च हुई कार को खूब प्यार दिया. पिछले महीने ये कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Baleno की. कंपनी ने एक महीने में 25,392 यूनिट्ल की सेल की. जबकि पिछले साल इस महीने में लगभग इसके आधे यूनिट्स ही बिक पाए थे. टॉप-10 की लिस्ट में ये कार ज्यादा सालाना ग्रोथ दर्ज करने वाला मॉडल रहा. आइए, आपको Maruti Suzuki Baleno की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Maruti Suzuki Baleno की कीमत

Maruti Suzuki की 2026 Baleno Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये तक तक जाती है. नई Baleno में पेट्रोल और CNG इंजन के साथ कई मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा, इसमें Level-2 ADAS भी दिया गया है, जिससे यह B2 सेगमेंट की पहली ऐसी हैचबैक बन गई है. वेरिएंट की बात करें तो नई Maruti Suzuki Baleno को पांच वेरिएंट Sigma, Delta, Zeta, Alpha और Alpha (O) में पेश किया गया है.

Maruti Suzuki Baleno 2026 में पेट्रोल और CNG इंजन का ऑप्शन

2026 मॉडल में Maruti Suzuki ने पेट्रोल और CNG दोनों इंजन में बदलाव किए हैं. पहले के 4-सिलेंडर इंजन की जगह अब 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है. नए पेट्रोल इंजन की पावर पुराने इंजन से 8PS कम है, जबकि टॉर्क में 1Nm की कमी आई है. इसके बावजूद कंपनी ने नई Baleno की फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर की है CNG इंजन में भी 3-सिलेंडर सेटअप दिया गया है. ये पुराने इंजन के मुकाबले 7PS कम पावर देता है, लेकिन इसका टॉर्क 3Nm ज्यादा है. इसके अलावा, पीक टॉर्क अब कम इंजन स्पीड पर मिलता है, जिससे कम रफ्तार पर गाड़ी चलाना आसान हो सकता है.

माइलेज की बात करें तो Petrol MT को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 23.80 किमी तक का माइलेज देती है. जबकि Petrol AMT 24.77 किमी तक का माइलेज देती है. CNG की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये 33.61 किलोमीटर तक माइलेज देती है. यानी पुरानी बलेनो से ज्यादा माइलेज इसमें देखने को मिलता है. रिपोर्ट के अनुसार, इसका कारण नया इंजन है, जिसे E20 फ्यूल के हिसाब से तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें | धांसू इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, दिवाली-छठ में एक चार्ज में दिल्ली से पहुंच जाएंगे घर, जानें कीमत

पहली बार मिला Level-2 ADAS

नई Maruti Baleno के सबसे बड़े बदलावों में Level-2 ADAS शामिल है. कंपनी के मुताबिक, इसके साथ यह B2 सेगमेंट की पहली हैचबैक बन गई है, जिसमें ये एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है. ADAS फीचर्स में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वॉर्निंग और हाई बीम असिस्ट शामिल हैं.

इसके अलावा, कार में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

डिजाइन में हुए भी बदलाव

2026 Baleno का ओवरऑल सिल्हूट पुराने मॉडल जैसा ही है. ये नई जनरेशन की कार नहीं, बल्कि फेसलिफ्ट मॉडल है. इसलिए इसके साइड और रियर प्रोफाइल में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. फ्रंट में बड़ी ग्रिल दी गई है, जिस पर हॉरिजॉन्टल क्रोम एक्सेंट्स मिलते हैं. इसके अलावा, नए बंपर, फॉग लैंप्स और क्रोम फेंडर गार्निश भी दिया गया है. इन बदलावों से कार के फ्रंट लुक को नया अंदाज मिलता है.

नई Baleno के इंटीरियर में भी कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर और Clarion साउंड सिस्टम मिलता है. इसके अलावा, कार में पहले की तरह 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, TFT MID के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर AC वेंट्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें | कार मार्केट में बड़ा उलट-फेर, Maruti की ये कार सबसे ज्यादा बिकी, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने की खरीदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Baleno Facelift, Maruti Baleno Facelift 2026 Price, Maruti Baleno, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com