विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

असम में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

तिनसुकिया के उपायुक्त ओएस कुमार सिंह ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.

Also Read in
असम में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
तिनसुकिया: असम के तिनसुकिया जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई. तिनसुकिया के उपायुक्त ओएस कुमार सिंह ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. आबकारी अधीक्षक हेमन ज्योति बरुआ ने बताया कि तिनसुकिया आबकारी विभाग ने 19 सितंबर को एक अवैध शराब विक्रेता के परिसर को सील कर दिया था. इसके बाद भी वह लोगों को नकली शराब बेचता रहा. शराब पीने के बाद 23 सितंबर को वह खुद और उसके साथ 10 अन्य लोग बीमार पड़ गए.

यह भी पढ़ें : रांची में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि प्रभावित लोगों को तिनसुकिया सीविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विक्रेता सहित पांच लोगों की मौत हो गई. बरुआ ने बताया कि अन्य लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

VIDEO : आजमगढ़ में जहरीली शराब से 11 की मौत
आबकारी अधीक्षक ने कहा कि ऐसी आशंका है कि यह शराब पेस्टीसाइड ड्रम में रखा गया था. ड्रम को पास के चाय बगान से बरामद किया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, Spurious Liquor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com