विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

मुंबई में भारी बारिश से रनवे पर फिसला स्पाइसजेट का विमान

एक हवाईअड्डा अधिकारी ने बताया कि मुख्य रनवे पर स्पाइसजेट विमान के फंसे होने के कारण आज सुबह तक कम से कम 56 विमानों के मार्ग को विभिन्न हवाईअड्डों पर परिवर्तित किया गया.

मुंबई में भारी बारिश से रनवे पर फिसला स्पाइसजेट का विमान
रनवे पर फिसला स्पाइसजेट का विमान
  • मुंबई में भारी बारिश से हालात खराब
  • स्पाइसजेट विमान रन पर फिसला
  • सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था
मुंबई: भारी बारिश के कारण आज दूसरे दिन मुंबई हवाईअड्डे पर विमान सेवाएं प्रभावित हुईं. मुख्य रनवे (09/27) पर मंगलवार रात स्पाइसजेट का एक विमान फिसल जाने से समस्या और बढ़ गई. इसके कारण निजी हवाईअड्डा परिचालक को परिचालन द्वितीयक रनवे पर स्थानांतरित करना पड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि 183 यात्रियों को ला रहा स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान बारिश प्रभावित मुंबई में हवाईअड्डे पर उतरते समय गीले रनवे के कारण फिसल गया और कीचड़ में फंस गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

मौसम क्विज़ : बारिश और तापमान के बारे में कितना जानते हैं आप...

एक हवाईअड्डा अधिकारी ने बताया कि मुख्य रनवे पर स्पाइसजेट विमान के फंसे होने के कारण आज सुबह तक कम से कम 56 विमानों के मार्ग को विभिन्न हवाईअड्डों पर परिवर्तित किया गया. बारिश के कारण कई विमानन कंपनियों ने यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किए.

भारी बारिश ने रोकी फिर मुंबई की रफ्तार, स्कूल और कॉलेज आज बंद, समुद्र से दूर रहने की सलाह

इंडिगो ने एक ट्वीट में कहा, यात्रा परामर्श: मौसम में सुधार हुआ है लेकिन मुंबई जाने या मुंबई से आने वाली उड़ानें कल रात के मौसम के कारण अब भी प्रभावित हैं. द्वितीयक रनवे (14/32) से आंशिक परिचालन किया जा रहा है लेकिन हवा के कारण विमानों के रवाना होने और पहुंचने की गति धीमी है.
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) के प्रवक्ता ने कहा, आगमन के लिए आरडब्ल्यूवाई 14 और प्रस्थान के लिए आरडब्ल्यूवाई 32 का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्पाइसजेट विमान अब भी रनवे पर फंसा हुआ है और इसे किनारे पर लाने के प्रयास जारी हैं. देश के दूसरे सबसे व्यस्त मुंबई हवाईअड्डे में प्रति घंटे 48 आवागमन के औसत से प्रति दिन करीब 930 विमानों का परिचालन होता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SpiceJet Flight Skids, Rain, Mumbai Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com