दक्षिण दिल्ली के लोगों को कुत्ता पालने के लिए जल्द मिलेंगे ऑनलाइन लाइसेंस

दक्षिण दिल्ली के लोगों को कुत्ता पालने के लिए जल्द मिलेंगे ऑनलाइन लाइसेंस

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली के निवासियों को कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस हासिल करना आसान होने जा रहा है। क्योंकि दक्षिण दिल्ली नगर निगम इस बाबत पंजीकरण प्रक्रिया को जल्दी ऑनलाइन करने पर काम कर रही है।

दक्षिण दिल्ली के मेयर सुभाष आर्य ने बताया, 'जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने और भवन योजना को मंजूर करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के बाद, हम पशुओं को पालने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने पर काम कर रहे हैं.. हम सकरात्मक हैं कि हम इस सेवा को 30-35 दिनों में जारी कर देंगे।'

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाकों, जैसे डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, छतरपुर, द्वारका आदि में स्थित घरों और फॉर्महाउसों में रहने वाले लोग कुत्तों को पालते हैं। उन्होंने कहा कि इसको ऑनलाइन करने का विचार प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने तथा लाइसेंस इंस्पेक्टर राज को खत्म करने का है।

एक अनुमान के मुताबिक, शहर में करीब दो हजार पालतू कुत्ते हैं जिनका पंजीकरण किया गया है। लेकिन इसकी असल संख्या लगभग दो लाख मानी जाती है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि इस ऑनलाइन लाइसेंस प्रणाली के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग खुद का पंजीकरण कराएंगे, क्योंकि वे ऐसा अपने घरों से कर सकते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों के खतरे पर मेयर ने कहा कि निगम की योजना हर महीने 2000 के बजाय 3000 कुत्तों की नसबंदी करने की है।