- सोनिया, राहुल के बचाव में उतरे एके एंटनी
- कहा- कभी रक्षा सौदों में नहीं किया हस्तक्षेप
- हेलीकॉप्टर सौदे में 'मिसेज गांधी' का नाम आने के बाद मचा है घमासान
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल द्वारा ईडी की पूछताछ में 'मिसेज गांधी' का नाम लिए जाने के बाद मोदी सरकार कांग्रेस पर लगातार हमलावर है. अब पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बचाव में उतरे हैं. पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कभी रक्षा सौदों में हस्तक्षेप नहीं किया.
यह भी पढ़ें: अगस्ता हेलीकॉप्टर सौदा: 'मिसेज गांधी' का नाम आने पर अमित शाह का हमला, कहा- 'पुराना याराना' है
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व रक्षामंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'झूठ गढ़ने' के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. एंटनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'झूठ पर झूठ, वे (भाजपा) कुछ नहीं से कुछ गढ़ना चाहते हैं. वे झूठ गढ़ने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कभी रक्षा सौदों में हस्तक्षेप नहीं किया. रक्षामंत्री के रूप में मेरे पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी रक्षा सौदों में हस्तक्षेप नहीं किया.'
यह भी पढ़ें: अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे 6 सवाल, कहा-दागदार निकला चौकीदार
उधर, करोड़ों रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड सौदा मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत को बताया कि मिशेल ने मामले में मिसेज गांधी और एक बड़ा आदमी 'आर' का नाम लिया है, जोकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में मालूम होता है. ईडी के इस खुलासे के बाद भाजपा गांधी परिवार पर निशाना साध रही है.
यह भी पढ़ें: ईडी ने कोर्ट को बताया, बिचौलिये क्रिश्चयन मिशेल ने लिया 'मिसेज गांधी' का नाम, कांग्रेस ने किया पलटवार
मिशेल का संयुक्त अरब अमीरात से इस महीने प्रत्यर्पण होने के बाद भाजपा गांधी परिवार पर हमले बोल रही है. भाजपा का दावा है कि ब्रिटिश कारोबारी मिशेल रिश्वत के इस मामले में सोनिया और राहुल के शामिल होने की पोल खोलेंगे. वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार गांधी परिवार को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है.
VIDEO: बिचौलिये क्रिश्चयन मिशेल ने लिया 'मिसेज गांधी' का नाम
(इनपुट: IANS)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं