विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2016

राहुल गांधी ने बताया, अब बेहतर है सोनिया गांधी की सेहत

राहुल गांधी ने बताया, अब बेहतर है सोनिया गांधी की सेहत
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं और बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी.

69 वर्षीय सोनिया को दो दिन पहले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दी गई थी. इससे पहले वह बुखार, शरीर में पानी की कमी और कंधे की चोट के उपचार के लिए 11 दिन तक अस्पताल में रही थीं.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक समारोह में कहा कि सोनिया इस कार्यक्रम में शामिल होने की बहुत इच्छुक थीं, लेकिन उन्होंने और प्रियंका गांधी ने उन्हें नहीं आने दिया. समारोह में जानीमानी गायिका शुभा मुद्गल को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

राहुल ने कहा कि उनकी मां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 'बहुत बहुत उत्सुक' थीं, लेकिन उन्होंने और उनकी बहन ने कहा कि उन्हें थोड़ा आराम करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'वह अब काफी बेहतर हैं और बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी.'

वाराणसी में एक रोडशो के दौरान बीमार हो गयीं सोनिया अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर यहां वीर भूमि स्मारक पर भी नहीं जा पाईं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांग्रेस, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी की सेहत, Congress, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com