विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में एसआईटी को मिले कुछ सुराग

कर्नाटक के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने किया दावा, फिलहाल खुलासा करने में असमर्थता जताई

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में एसआईटी को मिले कुछ सुराग
गौरी लंकेश की हत्या के मामले में एसआईटी को कुछ सुराग मिले हैं.
  • राज्य सरकार ने बनाया है 21 सदस्यीय विशेष जांच दल
  • गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलीं
  • सीएम से दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का अनुरोध किया
बेंगलुरु: पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले की जांच कर रही एसआईटी को कुछ सुराग मिल गए हैं. कर्नाटक के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि फिलहाल इन सुरागों के बारे में माीडिया के सामने खुलासा नहीं किया जा सकता है.

राज्य सरकार ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) बीके सिंह की अगुवाई में 21 सदस्यीय विशेष जांच दल बनाया था. कल राज्य सरकार ने इस संबंध में कोई भी सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें : गौरी लंकेश के हत्यारों का सुराग देने वाले को 10 लाख रुपये इनाम

रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘जांच जारी है. उन्हें कुछ सुराग मिले हैं लेकिन मैं मीडिया के सामने सब कुछ खुलासा नहीं कर सकता.’’

VIDEO : देश भर में प्रदर्शन

इस बीच गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश ने शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से उनके आधिकारिक निवास पर मुलाकात की और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का अनुरोध किया.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Lankesh Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com