विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2011

कैश फॉर वोट मामले में सोहेल हिन्दुस्तानी गिरफ्तार

कैश फॉर वोट मामले में सोहेल हिन्दुस्तानी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोहेल वही व्यक्ति है, जिसने अमर सिंह की बात सांसदों से कराई थी।
New Delhi: कैश फॉर वोट मामले में सोहेल हिन्दुस्तानी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले संजीव सक्सेना को गिरफ्तार किया गया था। हिन्दुस्तानी को बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। सोहेल वही व्यक्ति है, जिसने अमर सिंह की बात सांसदों से कराई थी। इधर पुलिस का कहना है कि इस मामले में वो पहली चार्जशीट सितंबर में दाखिल करेगी। साथ ही एक हफ्ते के अंदर मामले में स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी। सोहेल जब पूछताछ के लिए आया, तो वह गुलदस्ता लेकर आया था। उसने गले में माला भी पहनी हुई थी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिन्दुस्तानी को अपराध शाखा द्वारा सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने अमर सिंह के कभी करीबी रहे संजीव सक्सेना की गिरफ्तारी के बाद हिन्दुस्तानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस ने संजीव सक्सेना को तीन बीजेपी सांसदों को कथित तौर पर धन पहुंचाने को लेकर गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए हाजिर होने से पहले हिन्दुस्तानी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप लगाकर उन्हें इस घोटाले में घसीटने की कोशिश की। हिन्दुस्तानी ने कहा कि वह यही बात पुलिस को कहेंगे। मामले में जांच कर रहे दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों की पूछताछ से पहले हिन्दुस्तानी ने संवाददाताओं से कहा, मुझे अमर सिंह और अहमद पटेल (कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव) के फोन आए थे। प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) के करीबी लोगों से और 10, जनपथ से भी मुझे फोन आए। लेकिन उसने फोन करने वाले सभी लोगों के नाम नहीं बताए।(इनपुट भाषा से भी)
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वोट के बदले नोट, कैश फॉर वोट, सोहेल हिन्दुस्तानी, अमर सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com