विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2020

ISRO के ‘गगनयान’ मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया : के सिवन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि महत्वाकांक्षी ‘गगनयान’ मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत रूस में जनवरी के तीसरे सप्ताह से की जाएगी.

ISRO के ‘गगनयान’ मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया : के सिवन
‘गगनयान’ मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन कर लिया गया है- के सिवन
बेंगलुरु:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि महत्वाकांक्षी ‘गगनयान' मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत रूस में जनवरी के तीसरे सप्ताह से की जाएगी. इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया कि इस मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है और उनका प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से रूस में शुरू होगा. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि चंद्रयान-3 और गगनयान से जुड़ा कार्य साथ-साथ चल रहा है. इसरो प्रमुख ने चेन्नई के उस इंजीनियर की भी तारीफ की जिसने चंद्रमा पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगाया था.

चंद्रयान-3 को सरकार की मंज़ूरी, परियोजना पर काम जारी : ISRO प्रमुख

के सिवन ने कहा कि यह अंतरिक्ष एजेंसी की नीति थी कि वह दुर्घटनाग्रस्त मॉड्यूल की तस्वीर जारी नहीं करेंगे. सिवन ने कहा, ‘‘ हम जानते थे कि यह कहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और किस स्थान पर था.''विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग में क्या दिक्कत हुई ? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह वेग में कमी से जुड़ी विफलता थी और यह आंतरिक कारणों से हुआ था. इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था. हालांकि तय समय से कुछ क्षण पहले इसरो का विक्रम से संपर्क टूट गया था.

VIDEO:चंद्रयान-3 परियोजना को सरकार की हरी झंडी, तमिलनाडु में भी होगा अंतरिक्ष केंद्र

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
पेरिस ओलंपिक में आखिर हुआ क्या था, जल्द खुलासा करेंगी विनेश फोगाट
ISRO के ‘गगनयान’ मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया : के सिवन
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए जारी किया येलो अलर्ट तो अन्य कई राज्यों के लिए ऑरेंज
Next Article
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए जारी किया येलो अलर्ट तो अन्य कई राज्यों के लिए ऑरेंज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;