Devrani Jethani Ke Pyaar Badki Bahu Chutki Bahu: सास बहू हो या फिर देवरानी जेठानी, इनकी केमिस्ट्री हो या तकरार हो, हर फॉर्म में हिट रहती है. छोटे पर्दे पर सास बहू या देवरानी जेठानी का फैमिली ड्रामा काफी पॉपुलर है. फिल्मों में भी ये फॉर्मूला खासा हिट रहा है. फिर फिल्म चाहें हिंदी फिल्म हो या फिर भोजपूरी फिल्म हो. इसमें अगर प्यार और इमोशन्स का तड़का लग जाए तो फिर बात ही क्या है. दर्शक ऐसी मूवीज को जी भरकर प्यार देते हैं. ऐसा ही कुछ हो रहा है भोजपूरी मूवी बड़की बहू छुटकी बहू के साथ. ये फिल्म भी यूट्यूब पर जबरदस्त हिट हो रही है और इसके साथ ही फिल्म के गाने भी जमकर गर्दा उड़ा रहे हैं. वहीं कमेंट सेक्शन में भी व्यूअर्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.
भोजपुरी फिल्म बड़की बहू और छोटकी बहू का भोजपुरी गाना देवरानी जेठानी का प्यार यूट्यूब पर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था. ये भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब चैनल एंटर 10 रंगीला पर अपलोड किया गया है. ये गाना 19 मई 2024 को अपलोड किया गया है. जिसे अब तक 11 मिलियन (1.10 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में रानी चटर्जी और काजल राघवानी इस बात को लेकर दुखी हैं कि पहले तो दोनों की रोज मुलाकात होती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं है. दोनों के बीच उठी एक दीवार उनके दुख का कारण बनी हुई है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बड़की बहू छोटकी बहू सॉन्ग
फिल्म की कहानी देवरानी और जेठानी के रिश्ते के बीच घूमती है. जिनका प्यार सास को बर्दाश्त नहीं होता और घर के बीच में बंटवारे की दीवार खिंच जाती है. लेकिन दोनों बहुओं को ये मंजूर नहीं होता. दोनों का प्यार बना रहे, इसलिए दोनों दीवार की एक ईंट सरका कर अपना साथ कायम रखती हैं. रानी चटर्जी और काजल राघवानी के अलावा इस फिल्म में आप अंशुमान सिंह राजपूत, जय महादेव , किरण यादव और मनोज टाइगर को देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं