- शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला
- पूर्व सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया 'महाझूठा'
- 'जिसे पीलिया हुआ होता है उसे सबकुछ पीला ही दिखता'
मोदी सरकार ने राफेल डील (Rafale Deal) पर कैग की रिपोर्ट (CAG Report On Rafale Deal) राज्यसभा में पेश कर दी. रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीए सरकार के दौरान हुआ राफेल लड़ाकू सौदा यूपीए सरकार द्वारा की गई डील की तुलना में सस्ता है. रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए सरकार के तहत हुआ राफेल सौदा यूपीए के सौदे की तुलना में 2.86 फीसदी सस्ता है. इसे लेकर मध्यप्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोला है. शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'महाझूठा' बताया. शिवराज सिंह चौहान ने एक के बाद एक कर कई ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला.
यह भी पढ़ें: राफेल पर CAG की रिपोर्ट में नहीं है सबसे बड़े सवाल का जवाब
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
राहुल गांधी और उनके नेताओं की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। #Rafale से संबंधित एक के बाद एक जो डॉक्युमेंट उन्होंने पेश किए, वे झूठे साबित हुए। सूरज पर यदि कोई थूकेगा तो वो वापस उसपर ही आएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि झूठ बोलने की प्रतियोगिता अगर हुई तो उसमें राहुल गांधी अव्वल आएंगे। pic.twitter.com/KULckVW8SM
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 13, 2019
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी और उनके नेताओं की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है. राहुल से संबंधित एक के बाद एक जो डॉक्यूमेंट उन्होंने पेश किए, वे झूठे साबित हुए. सूरज पर अगर कोई थूकेगा तो वह वापस उसपर ही आएगा. मुझे पूरा भरोसा है कि झूठ बोलने की प्रतियोगिता अगर हुई तो उसमें राहुल गांधी अव्वल आएंगे.
ये सही नहीं है। मुझे वो चाहिए।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 13, 2019
वो भी सही नहीं है। मुझे उस वाला चाहिए।
उस वाला भी सही नहीं है। मुझे अब वो वो वाला चाहिए... ना! अब तो यह वो वो वाला भी...
अरे भाई! हर कोई ग़लत है। सब कुछ ग़लत है। सिर्फ़ आप ही सही?
कहते है कि जिसको पीलिया हुआ होता है उसे सब पीला ही दिखता है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का निशाना: PM मोदी जिन दलीलों से राफेल डील का कर रहे थे बचाव, वे हो गईं धराशायी
इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'ये सही नहीं है. मुझे वो चाहिए. वो भी सही नहीं है...मुझे उस वाला चाहिए. उस वाला भी सही नहीं है. मुझे अब वो वो वाला चाहिए... ना! अब तो यह वो वो वाला भी...अरे भाई! हर कोई ग़लत है. सब कुछ ग़लत है. सिर्फ़ आप ही सही? कहते है कि जिसको पीलिया हुआ होता है उसे सब पीला ही दिखता है. कुछ भांजे-भांजियों ने सही कहा, राफ़ेलिया लिखना सही रहता..लेकिन, समझदार को इशारा ही काफ़ी होता है.
बता दें कि इससे पहले आज ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)पर हमला तेज करते हुए एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि सौदे (Rafale Deal) का बचाव करने के लिए विमानों की बेहतर कीमत और शीघ्र आपूर्ति की प्रधानमंत्री की दलीलें ‘धराशायी' हो गई है. दरअसल अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू' ने एक खबर में दावा किया है कि राफेल सौदा यूपीए के कार्यकाल के मुकाबले ‘बेहतर शर्तों' पर नहीं हुआ है.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री ने अपने निजी राफेल बाइपास सौदे का दो दलीलों से बचाव किया: पहला बेहतर मूल्य और दूसरा शीघ्र आपूर्ति. ‘द हिंदू' के आज के खुलासे से दोनों दलीलें धराशायी हो गई है.' वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार ने राफेल डील पर सीएजी रिपोर्ट संसद में पेश कर दी है, जिसमें यूपीए के कार्यकाल की डील से इस डील को बेहतर बताया गया है
The PM defended his personal RAFALE bypass deal on 2 counts :
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 13, 2019
1. Better Price
2. Faster Delivery
Both have been demolished by the revelations in the Hindu today.
Watch my LIVE Press Conference on the #RafaleScam at 3.30 PM today. https://t.co/IzyCaHeyIM
अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सात सदस्यीय भारतीय वार्ताकार दल (आईएनटी) में विशेषज्ञ रहे रक्षा मंत्रालय के तीन वरिष्ठ अधिकारी ‘पूरी तरह से पुष्ट और स्पष्ट निष्कर्ष' पर पहुंचे कि नरेंद्र मोदी सरकार का पूरी तरह से तैयार 36 विमानों के लिए नया राफेल सौदा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की 126 विमानों की खरीद के लिए दसॉल्ट एविएशन द्वारा दी गई पेशकश के मुकाबले ‘बेहतर शर्तों' पर नहीं था.
VIDEO: राफेल पर सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं