शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया है. संजय राउत ने आज एक ट्वीट भी किया है कि बाप-बेटे जेल में जाएंगे. Wait and watch. कोठरी को सैनिटाइज किया जा रहा है. जय महाराष्ट्र. बीजेपी के नेता किरीट सोमैया अभी दिल्ली में हैं और आज वह भी इन आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.
बाप बेटे जेल मधे जाणार!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 16, 2022
Wait and watch!
कोठडीचे sanitization सुरू आहे..
जय महाराष्ट्र!
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले संजय राउत ने आरोप लगाया कि किरीट सोमैया ने पीएमसी बैंक के आरोपी राकेश वाधवान को ब्लैकमेल कर 400 करोड़ की ज़मीन 4 करोड़ में खरीदी और इस जमीन पर बन रहे प्रोजेक्ट का डायरेक्टर किरीट सोमैया का बेटा नील सोमैया है. मोहित कम्बोज पर 12 हज़ार करोड़ की ज़मीन 100 करोड़ में लेने का आरोप है. हालांकि इन आरोपों को लगाते हुए कोई कागज़ात संजय राउत ने पेश नहीं किये, कहा दो दिनों में जांच एजेंसियों को कागज़ात दिए जाएंगे. बीजेपी की ओर से मोहित कम्बोज ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, संजय राउत बेनकाब हो चुके हैं, मैं आपको नोटिस भेजूंगा, उसी तरह से जिस तरह नवाब मलिक को मुंह की खानी पड़ी, आने वाले वक्त में संजय राउत भी मुंह की खाएंगे, और यह सलीम जावेद की जोड़ी महाराष्ट्र में नहीं, पूरे देश में बेनकाब हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है. झूठे आरोप लगाकर नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है. महाराष्ट्र की तरह के हालात बंगाल में भी हैं. राउत ने कहा कि आप मुझे बताइए ईडी के पास काम नहीं है क्या जो हमारे जैसे मिडिल क्लास लोगों के पीछे महाराष्ट्र में पड़ रहे हैं. पड़ना है तो पड़ लीजिए, लेकिन आपने गलत आदमी से पंगा लिया है. आपने शिवसेना से पंगा लिया है, आपने महाराष्ट्र से पंगा लिया है, इतना मैं बताता हूं.
राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, 'पिछले कई दिनों से शिवसेना हो, ठाकरे परिवार हो, आनंदराव अडसुल, रविन्द्र वायकर, अनिल परब, भावना गवली, एनसीपी प्रमुख शरद पवार के परिवार के साथ कई लोगों पर केंद्रीय एजेंसियों पर से हमला हो रहा है, यह अपने आप में चिंता की बात है.' उन्होंने कहा, 'इसके पीछे संदेश साफ है, आप सरेंडर हो जाइए या हम आपको गिराएंगे. इसलिए बीजेपी की ओर से सरकार गिराने की तारीख दी जा रही है. बीजेपी नेताओं ने कहा कि 10 मार्च को यह सरकार गिरेगी, आपने किस आधार पर यह तारीख दिया. इस संबंध में मैंने उप राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है.
राउत ने कहा कि 20 दिन पहले बीजेपी के कुछ प्रमुख लोग मुझसे 3 बार मिले और बार बार मुझे यह कहने का प्रयत्न किया कि मैं इस सरकार से निकल जाऊं, हमारी पूरी तैयारी है. हम या तो राष्ट्रपति शासन लाएंगे या कुछ विधायकों को हमारी तरफ ले लेंगे. मैंने कहा कि यह कैसे संभव है? उनका कहना है कि अगर आपने ऐसा नहीं किया, मदद नहीं किया तो केंद्रीय जांच एजेंसी तुम्हें टाइट करेंगे. तब तुम पछताओगे.' शिवसेना सांसद ने कहा, 'मैं उन लोगों का नाम अभी नहीं ले रहा, भविष्य में लूंगा. मैंने कहा कि ठाकरे सरकार को कुछ नहीं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं