विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2019

नागरिकता कानून : आज राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष, शिवसेना ने किया किनारा

रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे. विपक्षी दल के नेता शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इस डेलिगेशन में कांग्रेस, टीएमसी, वामपंथी दल, आरजेडी  और सपा समेत कई विपक्षी दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.

नागरिकता कानून : आज राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष, शिवसेना ने किया किनारा
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)
  • नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन
  • राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष
  • शिवसेना नहीं जाएगी
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून  पर देश भर में मचे बवाल को लेकर आज देश के प्रमुख विपक्षी नेता राष्ट्रपति कोविंद से आज शाम 4:30 बजे मुलाकात करेंगे. इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, टीएमसी, वामपंथी दल, आरजेडी ,सपा समेत कई विपक्षी दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी से सरकार बनाने वाली शिवसेना ने इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हो रही है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने जब राष्ट्रपति से मिलने वाले विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता. शिवसेना इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं है'.

जामिया के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के बाद देशभर में गुस्सा, दर्जनों यूनिवर्सिटीज के छात्र आए साथ

गौरतलब है कि नागरिकता कानून को लेकर देश के कई विश्वविद्यालयों और शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं. जिसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. छात्रों की ओर से वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के सामने मामला उठाया है. सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश एएस बोबडे हालांकि छात्रों के रवैये पर सख्त टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, 'क्योंकि वे छात्र हैं  इसका मतलब यह नहीं है कि वह कानून को हाथ में ले लें.' फिलहाल मामले की सुनवाई अब बुधवार के लिए तय की गई है.  

जामिया हिंसा में पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Sanjay Raut, Citizenship (Amendment) Bill 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com