विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

शत्रुघ्न सिन्हा ने आंध्र-बिहार के लिए मांगा 'यथाश्रेष्ठ' पैकेज, कहा- सर, ये सब क्या हो रहा है, आपने वादा किया था

पटना साहिब के सांसद ने कहा, ‘‘सर, यह सब क्या हो रहा है. आपने वादा किया था, सरकार ने वादा किया था. चंद्रबाबू नायडू और आंधप्रदेश निश्चित ही आंध्र पैकेज के हकदार हैं और हमारे बिहार एवं हमारे नीतीश भी हकदार हैं.'

Also Read in
शत्रुघ्न सिन्हा ने आंध्र-बिहार के लिए मांगा 'यथाश्रेष्ठ' पैकेज, कहा- सर, ये सब क्या हो रहा है, आपने वादा किया था
फाइल फोटो
  • पहले भी कई बार पार्टी के रुख के खिलाफ बोल चुके हैं सिन्हा
  • गुजरात चुनाव के समय भी उठाए थे सवाल
  • टीडीपी के मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है
नई दिल्ली: बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा  अपनी ही पार्टी को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं छोड़ते हैं अब उन्होंने बिहार और आंध्र प्रदेश के पैकेज की भी मांग कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंध्रप्रदेश और बिहार के लिए 'यथाश्रेष्ठ' पैकेज देने की अपील की. पटना साहिब के सांसद ने कहा, ‘‘सर, यह सब क्या हो रहा है. आपने वादा किया था, सरकार ने वादा किया था. चंद्रबाबू नायडू और आंधप्रदेश निश्चित ही आंध्र पैकेज के हकदार हैं और हमारे बिहार एवं हमारे नीतीश भी हकदार हैं.'


शत्रुघ्न सिन्हा ने PNB घोटाले को लेकर फिर उड़ाया नरेंद्र मोदी सरकार का मज़ाक, कहा – शुक्र है, चपरासी को बख्श दिया...

इससे पहले भी कई मुद्दों पर बीजेपी सांसद ने पार्टी के रुख के खिलाफ बयान दिए हैं. एक बार उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि अगर सच बोलना बगावत है तो समझो वो भी बागी हैं. गौरतलब है कि विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर हाल ही में एनडीए सरकार में शामिल तेलुगू देसम पार्टी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है. टीडीपी के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार पर वादा न पूरा करने का आरोप लगाया है. हालांकि टीडीपी अभी एनडीए से अलग नहीं हुई है. 

वीडियो : बीजेपी के 'शत्रु' सुर

वहीं टीडीपी की मांग के बीच बिहार से भी अब विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठने लगी है. बीजेपी के साथ गठबंधन कर राज्य में सरकार बनाने वाली जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि बिहार का जब बंटवारा हुआ था और नीतीश कुमार जब 2005 में मुख्यमंत्री बने थे तब विधानसभा में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया था. उस समय एडनीए की सरकार थी. उसके बाद यूपीए की सरकार में भी हम लगातार इस मांग को उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, उसका विकास नहीं हो पाएगा. केसी त्यागी ने कहा कि हम आंध्र प्रदेश की मांग का समर्थन करते हैं.  
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com