विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

POK पर सरकार से कोई मतभेद नहीं, पर अनुच्छेद 370 को लेकर हैं : शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरूवार को कहा कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है और उसने चीन को वह हिस्सा दिया है जो उसका नहीं है.

Also Read in
POK पर सरकार से कोई मतभेद नहीं, पर अनुच्छेद 370 को लेकर हैं : शशि थरूर
गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं से देश की छवि खराब हो रही है : थरूर
  • बालाकोट हमले पर बोले शशि थरूर
  • कई सबूत बताते हैं कि कोई नहीं मारा गया
  • 'सरकार के पास भी सबूत नहीं है'
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरूवार को कहा कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है और उसने चीन को वह हिस्सा दिया है जो उसका नहीं है. उन्होंने कहा कि पीओके पर सरकार के रुख को लेकर उनका कोई मतभेद नहीं है लेकिन जिस तरीके से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद सरकार ने मुद्दे को ‘डील' किया है वो संविधान के अनुरूप नहीं है. थरूर गुरुवार को आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा 'इंडिया इन क्राइसिस' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं से देश की छवि वैश्विक स्तर पर खराब हो रही है. उन्होंने कहा, 'जब मैं विदेश जाता हूं तो वहां लोग पूछते है कि भारत में गाय के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है, गाय के नाम पर मॉबलिंचिंग जैसी घटनाओं ने एक ऐसा माहौल बना दिया है जिसके कारण निवेशक देश में निवेश करने से कतरा रहे हैं.' बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हवाई हमलों पर सवाल उठाते हुए थरूर ने कहा कि कई अंतर्राष्ट्रीय माध्यमों द्वारा बताया गया है कि कोई आतंकवादी हवाई हमले में नहीं मारा गया.

अब अधिकतर प्रमुख संसदीय समितियों के अध्यक्ष बीजेपी के सदस्य, शशि थरूर ने जताई नाराजगी

उन्होंने कहा कि 'कई अंतर्राष्ट्रीय माध्यमों ने बालाकोट हमले की तस्वीरें प्रकाशित कर यह सबूत दिया है कि बालाकोट हवाई हमले में कोई आतंकवादी नहीं मारा गया'. उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने देखा है... सबूत तो उनके पास भी नहीं हैं.. हमारे पास भी नहीं हैं... सरकार के पास भी नहीं है. अगर सरकार कहती है कि बहुत प्रभावी हमला था, कई आतंकवादी मारे गये तो उनकी तरफ से भी कुछ सबूत दिखा सकते थे.' 

शशि थरूर ने लिखा ट्विटर पर अंग्रेजी का खतरनाक शब्द, कंफ्यूज हो गए लोग, बोले- 'कहना क्या चाहते हैं...'

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और समष्टि अर्थशास्त्र (मेक्रो इकोनोमिक्स) माहौल के संतुलन को बनाने के लिये ठोस कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में मंदी का दौर है और निवेशकों का विश्वास कम हो गया है, बैंकों का एनपीए बढ़ गया है. बैंक कर्ज नहीं दे रहे है, नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा है और कारखाने बंद हो रहे हैं. 

पीएम मोदी की तारीफ पर शशि थरूर से कांग्रेस ने पूछे सवाल​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Pakistan-occupied-Kashmir, Article 370, India In Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com