Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल फिलहाल खुलने की संभावना नहीं है.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली ( Delhi) में स्कूल (Schools in Delhi) खुलने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर यह बात कहीं. उनसे पूछा गया था कि जिस तरह पड़ोसी राज्य में स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है क्या आप लोग भी स्कूल को खोलने के बारे में सोच रहे हैं? मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसके जवाब में कहा-, नहीं-नहीं, अभी नहीं, जो अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड देख रहे हैं कि थर्ड वेव आएगी, तो जब तक वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो जाता, हम बच्चों के साथ रिस्क नहीं लेंगें.
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है लेकिन दिल्ली सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए.आज (गुरुवार) जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 72 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है. 72 नए केस आने के बाद दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 14,35,353 हो गई है. अब तक 25,022 कोविड मरीजों की मौत हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Assam: लॉकडाउन में नहीं मिला काम, तो ग्रामीणों ने बेची किडनी, दलालों ने भी डकारी रकम
दिल्ली में इस समय कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 671 है. कोरोना संक्रमण दर 0.1 फीसदी है. होम आइसोलेशन में 230 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर लगातार चौथे दिन 0.04 फीसदी रही. रिकवरी दर लगातार सातवें दिन 98.2 फीसदी रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं