विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

सचिन पायलट बोले- निकाय चुनावों में मिलेगी कांग्रेस को जीत

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आगामी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि सभी निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे.

सचिन पायलट बोले- निकाय चुनावों में मिलेगी कांग्रेस को जीत
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
  • सचिन पायलट बोले- निकाय चुनावों में मिलेगी कांग्रेस को जीत
  • कहा- सभी निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे
  • कहा- जनता सरकार के काम को जानती है
जयपुर:

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने आगामी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि सभी निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे. पायलट ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से लोगों ने सरकार के काम को, हमारे नेतृत्व को हमारे संगठन की मजबूती को पहचाना है और हम मिलकर काम कर रहे हैं. इसलिए प्रदर्शन भी कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि भरतपुर, बीकानेर व उदयपुर के निगम व बाकी नगरपरिषदों सभी जगह कांग्रेस का बोर्ड बनेगा.''

Election Results: कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले- 'थोड़ी कसर रह गई नहीं तो...'

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पूरा ध्यान नवंबर माह में होने वाले चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने पर है.'' निकाय चुनाव में प्रत्याशी तय करने के सवाल पर पायलट ने कहा, ‘‘दो या तीन तारीख से हम सिंबल आवंटित करेंगे. मैंने यह निर्देश दिया है कि जो भी निर्णय लेने हैं वे स्थानीय स्तर पर लिए जाएं. समन्वय से टिकट वितरण हो. जीतने वाले को टिकट दिया जाना चाहिए, ऐसा निर्देश हमने अपने प्रभारियों को दिया है.''

राजस्थान में 5 उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं : सचिन पायलट

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के 49 नगर निकायों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन पत्र पांच नवम्बर तक भरे जा सकेंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Pilot, Congress, Civic Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com