विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2020

पूजा के लिए खोला गया सबरीमला मंदिर, लेकिन श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी

केरल (Kerala) के सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) के द्वार मलयालम माह चिंगम में पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए रविवार को खोल दिए गए.

Also Read in
पूजा के लिए खोला गया सबरीमला मंदिर, लेकिन श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
सबरीमला मंदिर मासिक पूजा के लिए खोला गया है. (फाइल फोटो)
  • केरल में स्थित है सबरीमला मंदिर
  • मासिक पूजा के लिए खोला गया मंदिर
  • श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
त्रावणकोर:

केरल (Kerala) के सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) के द्वार मलयालम माह चिंगम में पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए रविवार को खोल दिए गए. हालांकि कोविड-19 (COVID-19) स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी जारी रहेगी. मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड ने बताया कि मंदिर 21 अगस्त तक खुला रहेगा और केवल पारंपरिक पूजा ही की जाएगी.

कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 29 अगस्त से दो सितंबर के बीच ओणम पूजा के लिए भी मंदिर खोला जाएगा.

श्रद्धालुओं के लिए अगले सप्ताह से खुलेंगे सबरीमला और तिरुमला मंदिर के द्वार

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा ने 2018 में सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में भी घुसने का प्रयास किया था. इसी माह 8 तारीख को रेहाना ने एक अन्य मामले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. फातिमा पर एक वीडियो के संबंध में मामले दर्ज हैं, जिसमें वह कथित तौर पर अर्ध-नग्न अवस्था में हैं और अपने नाबालिग बच्चों से शरीर पर पेंट करवा रही हैं.

VIDEO: हम लोग : सबरीमला में जारी है संग्राम, परंपरा का हवाला बराबरी की मांग

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabarimala Temple, Sabarimala Temple Coronavirus, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com