सदर थाना अंतर्गत गांव फुलवाड़ी के नजदीक सड़क हादसे में स्विफ्ट गाड़ी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवा दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. दो मृतकों और घायल की पहचान हो चुकी है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया. पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला..
महाराष्ट्र : ड्रेनेज में फंसे मजदूर को बचाने एक-एक करके उतरे छह लोग, चार की मौत
जानकारी के मुताबिक पलवल से होडल की तरह एक सिफ्ट गाड़ी जा रही थी. गांव फुलवाड़ी के नजदीक नेशनल हाईवे 19 पर ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी सवार लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे. मरने वालों में दो कि पहचान उनसे मिले आधार कार्ड से हो गई है और घायल की भी पहचान कर ली गई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मृतकों में यूपी के जिला मथुरा गौसाना निवासी हेदर अली और विजय सिंह की पहचान कर ली गई है, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घायल भी इनका साथी है, जिसकी पहचान सतीश के तौर पर की गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टला बड़ा हादसा : क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराया ट्रैक्टर, बिखर गए पुर्जे-पुर्जे, देखें Photos
मामले में मौके पर पहुंचे डीएसपी सतेंद्र ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी को गांव फुलवाड़ी के निकट एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. गाड़ी में सवार लोग पलवल से होडल की तरफ जा रहे थे लेकिन यह नहीं बता सकते कि वह कहां जा रहे थे. हादसे के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था लेकिन उन्हें समझा दिया गया और समझाने के बाद जाम खोल दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बिहार: मुजफ्फरपुर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं