कर्नाटक में 19 मई को चिनचोली और कुंडगोल विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है सत्ता में काबिज गठबंधन (कांग्रेस और जेडीएस) के 20 विधायक उनके संपर्क में हैं. दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस के बीच दरार भी बढ़ती चली जा रही है. इसकी वजह यह भी है कि लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों का वोट एक दूसरे का ट्रांसफर नहीं हुआ है जिसकी उम्मीद की जा रही थी. जेडीएस विधायक सुरेश गौड़ा ने आरोप लगाया है कि मांड्या में बीजेपी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही वोट दिया है. सुरेश गौड़ा ने पूछा कि आखिरकार वे (कांग्रेस कार्यकर्ता) किसी प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, राहुल गांधी को या फिर नरेंद्र मोदी को. वहीं बीजेपी के नेता येदियुरप्पा पहले भी साझा सरकार गिराकर नई सरकार बनाने की कोशिश कर चुके हैं. एक बार उन्होंने फिर दावा किया है कि बीजेपी दोनों ही सीटों पर उपचुनाव जीतने वाली है और उसके संख्या बढ़कर 106 हो जाएगी. दूसरी ओर कुछ निर्दलीयों को मिलाकर 20 विधायक उनके संपर्क में हैं. बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के लिए 'माहौल' है. येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं आश्वस्त हूं कि हम बड़े अंतर से यह चुनाव आसानी से जीतेंगे. उनके (कांग्रेस) प्रलोभन के बावजूद किसी भी समुदाय के भाजपा के नेता ने पाला नहीं बदला. चाहे वेणुगोपाल (एआईसीसी महासचिव) हों या कोई भी आ जाए, वे हमारे कार्यकर्ता या नेताओं को तोड़ नहीं सकते.'
टॉयलेट- एक कर्ज कथा : बेंगलुरु में येदियुरप्पा की मेजबानी इस परिवार को महंगी पड़ गई
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हुबली में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे लोग साथ हैं और एकजुट हैं. ऐसे समय में जब हमारे लिए सरकार बनाने का माहौल है, ऐसे समय जब हम विधानसभा की दोनों सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त हैं, हमारे कार्यकर्ता किसी भ्रम में नहीं पड़ेंगे. अगर वे (कांग्रेस) कोई प्रयास करेंगे तो नाकाम रहेंगे.' येदियुरप्पा से उन खबरों को लेकर एक सवाल पूछा गया था कि उपचुनाव के पहले कुंडगोल में कांग्रेस नेता स्थानीय भाजपा नेताओं को प्रलोभन दे रहे थे. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को धन बल के बूते कुछ भी करने का भ्रम हो सकता है लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि हम यह चुनाव जीतेंगे.' कर्नाटक विधानसभा में 224 सदस्य हैं इसमें भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 77, जेडीएस के 37, बसपा का एक और एक निर्दलीय विधायक, केपीजेपी का एक विधायक और एक स्पीकर हैं.
कर्नाटक में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदना 19 मई को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं