रिटायर्ड शिक्षक को डांटते मंत्री
- रिटायर्ड शिक्षक ने उठाया खराब सड़क का मामला.
- केंद्रीय मंत्री ने लगाई फटकार.
- मंच पर बोलने से रोक दिया गया.
अमस:
असम के नगांव जिले में एक कार्यक्रम के दौरान एक रिटायर्ड शिक्षक के अपने इलाके में सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाने से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने ‘सार्वजनिक मंच पर मुद्दा उठाने के लिए’ रिटायर्ड शिक्षक को सबके सामने ही बुरी तरह से डांट दिया.
घटना स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम में हुई और स्थानीय टीवी चैनलों ने उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के साथ मंत्री का विरोध होना शुरू हो गया. लोग नगांव स्थित मंत्री के घर के बाहर जमा हो गए और उनकी टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किए.
कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड शिक्षक ने सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘आप सड़कों की असली हालत देखने के लिए मेरे साथ आ सकते हैं , इसके बाद आप फैसला कर सकते हैं कि मैं सच बोल रहा हूं या नहीं.’

इससे नाराज मंत्री ने शिक्षक को बीच में रोकते हुए कहा , ‘आप इस तरह के मुद्दे क्यों उठा रहे हैं ? आपको इससे क्या फायदा मिलेगा ? आप किसी गलत मकसद से आए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अगर आपको कोई शिकायत थी तो आपको व्यक्तिगत रूप से मुझसे संपर्क करना चाहिए था, न कि जनता के सामने. यह क्या बेहूदगी है.’
मंत्री के घर के बाहर जमा हुए लोगों ने मंत्री का पुतला जलाया और मांग की कि मंत्री शिक्षक से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें. लेकिन इससे बेपरवाह गोहेन ने नगांव में संवाददाताओं से कहा , ‘मुझे क्यों माफी मांगनी चाहिए?’
VIDEO: लेसंग गांव में बिजली तो पहुंची, सड़क का इंतजार

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nagaon In Assam, Rajen Gohain, Retired Assam Teacher