देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Industrialist Mukesh Ambani) की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance jio) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्वदेशी 5जी प्रौद्योगिकी (Indigenous 5G Technology) पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया कि रिलायंस जियो (Reliance jio) अपनी स्वदेशी 5जी प्रौद्योगिकी (Indigenous 5G Technology) को भारत के साथ-साथ दुनिया भर के बाजारों में उतारने को तैयार है. अंबानी ने कहा कि दुनिया भर को 5जी प्रौद्योगिकी (Indigenous 5G Technology) किफायती दामों पर उपलब्ध करायी जायेगी.
रिलायंस जियो की अपील पर अदालत ने पंजाब एवं केंद्र को जारी किया नोटिस
रिलायंस जियो ने अपनी 5जी प्रौद्योगिकी का अमेरिका में सफल परीक्षण किया था. भारत में अभी 5जी का परीक्षण शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि इसके लिये जरूरी स्पेक्ट्रम अभी उपलब्ध नहीं है. स्पेक्ट्रम की नीलामी मार्च महीने में होगी. कंपनी ने कहा कि जल्द ही भारत में भी 5जी प्रौद्योगिकी का परीक्षण कर लिया जायेगा. अंबानी ने 2जी मुक्त भारत का आह्वान करते हुए कहा कि जियो भारत को 2जी मुक्त बनाने के लिये प्रतिबद्ध है. प्रत्येक भारतीय को एक किफायती स्मार्टफोन रखने और डिजिटल व डेटा क्रांति में भागीदारी का अधिकार है. हमारा सभी हितधारकों से आग्रह है कि हर भारतीय उपभोक्ता को विश्वस्तरीय डिजिटल सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिये मिलकर काम करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
IUC व्यवस्था खत्म होने के साथ JIO ने 1 जनवरी से मुफ्त घरेलू वायस कॉल की घोषणा की
मुकेश अंबानी 2021 की दूसरी छमाही में 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये रहा. दिसंबर 2020 के अंत तक रिलायंस जियो नेटवर्क से कुल 41.8 करोड़ ग्राहक जुड़े हुए थे.
Video: सेल गुरू : इन भारतीय ऐप्स के हैं ग्लोबल फ्यूचर; सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5G का फर्स्ट लुक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं