MSP Hiked : केंद्र सरकार ने बुधवार को रबी फसलों (Rabi Crop) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान किया. लेकिन इसमें ज्यादा वृद्धि दलहनों के एमएसपी (Pulses lentils, Rapeseed, mustard MSP Increases) में की गई है. सरसों, मसूर औऱ रेपसीड प्रत्येक के समर्थन मूल्य में रिकॉर्ड 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. कुसुंबी के एमएसपी में भी 114 रुपये क्विंटन का इजाफा किया गया है. सरकार ने गेहूं का एमएसपी 40 रुपये और जौ का 35 रुपये बढ़ाया है. चने का समर्थन मूल्य भी 130 रुपये प्रति कुंतल बढ़ा है. दलहन औऱ तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी के पीछे वजह इनकी देश में कम उत्पादन और बढ़ती मांग को माना जा रहा है. सरसों तेल के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं. विपक्षी दलों की ओर से आलोचना की जाती रही है कि एक और खाद्य तेलों के दाम ऊंचाई पर हैं, लेकिन तिलहन का एमएसपी नहीं बढ़ाया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रबी फसलों का एमएसपी (Rabi Crop MSP Hiked) बढ़ाने पर मुहर लगी. गेहूं पर 40 रुपये प्रति और जौ पर 35 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Prices) बढ़ाया गया है. मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2022-23 के लिए एमएसपी बढ़ा दिया है. फसलों के विविधीकरण को प्रोत्साहन देते हुए दलहन औऱ तिलहन का एमएसपी ज्यादा बढ़ाया गया है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
रेपसीड और सरसों (wheat, rapeseed and mustard) पर ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.जौ, चना, मसूर ( lentil, gram, barley) और अन्य का समर्थन मूल्य में भी इजाफा हुआ है. तिलहन, दलहन (Oilseeds, Pulses) और मोटे अनाजों के समर्थन मूल्य पर सरकार का फोकस है.
केंद्रीय कैबिनेट ने वस्त्र उद्योग (Textile Industry) के लिए प्रोत्साहन नीति को भी मंजूरी दी है. कैबिनेट ने वस्त्र (Textile) उद्योग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव ( PLI) यानी उत्पादन संबंधी प्रोत्साहन नीति को मंजूर किया है. इसमें अगले 5 साल तक 10600 करोड़ से ज्यादा का पैकेज दिया जाएगा.
केंद्रीय कैबिनेट ने फसलों का एमएसपी ऐसे वक्त बढ़ाया है, जब किसान कृषि कानूनों की वापसी को लेकर अपना आंदोलन तेज करने की कोशिश कर रहे हैं. किसान फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी भी मांग रहे हैं. हालांकि सरकार औऱ किसान संगठनों के बीच वार्ता ठप पड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं