कम्युनिस्ट नेता गोविंद पंसारे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने की गिरफ्तारी

कम्युनिस्ट नेता गोविंद पंसारे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने की गिरफ्तारी

लेफ्ट नेता गोविंद पंसारे को फरवरी में गोली मारी गई थी...

मुंबई:

कॉमरेड गोविंद पंसारे हत्या के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। 16 फरवरी को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर पंसारे और उनकी पत्नी को गोली मार दी थी।

गिरफ्तार हुए आदमी की पहचान समीर गायकवाड़ के रूप में हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले महीने कर्नाटक में एमएम कुलबर्गी की भी बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। वहीं महाराष्ट्र में लगभग दो साल पहले डॉ नरेंद्र दाभोलकर की भी हमलावरों ने दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी। डॉ दाभोलकर और पंसारे दोनों अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। पंसारे कोल्हापुर में टोल आंदोलन में भी सक्रिय थे।