वामपंथी नेता गोविंद पंसारे हत्याकांड : महिला समेत चार और लोगों को हिरासत में लिया गया

वामपंथी नेता गोविंद पंसारे हत्याकांड : महिला समेत चार और लोगों को हिरासत में लिया गया

लेफ्ट नेता गोविंद पंसारे को फरवरी में गोली मारी गई थी...

वामपंथी नेता गोविंद पंसारे की हत्या के मामले में छह महीने बाद कोल्हापुर पुलिस ने सांगली से सनातन संस्था के एक सदस्य समीर गायकवाड़ को गिर्किया है। अदालत ने समीर को सात दिन की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में अब तक समीर की भूमिका स्पष्ट नहीं की है।

इधर, इस मामले में चार और लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक महिला को मुंबई से, एक व्यक्ति को पुणे से और दो लोगों को गोवा से हिरासत में लिया गया है। पंसारे को 16 फरवरी को गोली मारी गई थी, जिसके कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
 
हिरासत में ली गई महिला के बारे में पता चला है कि वह लगातार समीर गायकवाड़ के संपर्क में थी। समीर के पास तकरीबन 22 सिम कार्ड मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह बार-बार अपना नंबर बदल रहा था इसलिए शक होने पर पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले महीने कर्नाटक में एमएम कुलबर्गी की भी बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। वहीं महाराष्ट्र में लगभग दो साल पहले डॉ नरेंद्र दाभोलकर की भी हमलावरों ने दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी। डॉ दाभोलकर और पंसारे दोनों अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। पंसारे कोल्हापुर में टोल आंदोलन में भी सक्रिय थे।