विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2020

दिल्ली मे आज से रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग की हुई शुरुआत, मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. रोज सामने आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पिछले दिन से ज्यादा ही हो रही है.

दिल्ली मे आज से रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग की हुई शुरुआत, मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
  • दिल्ली में अब 2400 रुपये में ही होगा कोरोना टेस्ट
  • गुरुवार से दिल्ली में रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग की हुई शुरुआत
  • देश में कोरोना का कहर जारी
नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 18 जून यानी गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज़्यादा 12,881 नए मामले सामने आए हैं वहीं, 334 लोगों की मौत हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में भी इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि दिल्ली में गुरुवार से  रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग की शुरुआत हुई है. साथ ही टेस्टिंग के रेट को भी घटाकर  2400 रुपए कर दिया गया है.

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है. "दिल्ली में करोना की टेस्टिंग -आज दो महत्वपूर्ण घटनायें हुईं, दिल्ली में टेस्टिंग के रेट घटाकर 2400 रुपए किए गए और आज से दिल्ली में रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग शुरू हुई जिसके नतीजे 15 मिनट में आ जाते हैं. उम्मीद करता हूं कि अब दिल्ली के लोगों को टेस्टिंग की कोई समस्या नहीं होगी."

वहीं COVID-19 के उपचार में काफी असरदार एंटीवायरल दवा रेमेडिसविर (Remdesivir) इस माह के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी. सूत्रों ने NDTV को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने हाल ही में गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस रोगियों पर "प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग" के लिए रेमेडिसविर को मंजूरी दी है. देश में ही निर्मित रेमेडिसविर अब अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध होगी.

VIDEO:दिल्ली के अस्पतालों में निगरानी के लिए टीम गठित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com