पांच साल की बच्ची से बाराती ने किया दुष्कर्म

बलरामपुर:

गांव में आई बारात देखने पहुंची पांच साल की एक लड़की से एक बाराती ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना यहां के सहदुल्लापुर क्षेत्र की है। लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव ने बताया कि सहदुल्लापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक बारात आई थी। उसे देखने के लिए पांच साल की यह बच्ची भी गई थी।

उन्होंने बताया कि बारात में आए कपिल देव ने अंधेरे का फायदा उठाया और उस बच्ची को जबरन एक खेत में उठा ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में ही खेत में छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि लड़की को दोपहर में खेत में बेसुध हालत में पाया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे आज गोण्डा रवाना कर दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यादव ने बताया कि इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।